एक्सप्लोरर

Bastar News: अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया जिला कलेक्ट्रेट का घेराव,16 सूत्रीय मांगो को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अमित जोगी के नेतृत्व में 16 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस दौरान पुलिस बल से हुई छड़प में कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए.

Bastar News: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने आज अपनी मांगो को लेकर बस्तर में खूब विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी के नेतृत्व में 16 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस दौरान पुलिस बल और जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच काफी बवाल देखने को मिला. पूरे बस्तर जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेट्स को तोड़ दिए. और कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट तक पहुंच गए. वहीं अमित जोगी भी कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर मौजूद रहें.

कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

दरसअल अमित जोगी दो दिवसीय दौरे के लिए बस्तर पहुंचे हुए हैं. आज उनके नेतृत्व में जिले भर के जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. अमित जोगी ने कहा कि बस्तर के कार्यकर्ताओं ने 16सूत्रीय मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया है. इन मांगों में मुख्य रूप से जगदलपुर को उपराजधानी बनाए जाने के साथ ही जगदलपुर बस्तर संभाग से उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. इसके उनकी मांग है कि किसानों को धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाए, हाई कोर्ट की खण्डपीठ खोली जाए, रेलवे जोन मुख्यालय बस्तर में खोले जाए, साथ ही बेमौसम बारिश के चलते किसानों के फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए और खराब धान की खरीदी की मांग भी जनता कांग्रेस ने की है.

अस्पतालों में खाली पदों को भरने की मांग

वहीं इसके आलावा डीएमएफटी और CSR मद बस्तर विकास की राशि जिले के निवासियों की आवश्यकताओं के आधार पर खर्च करने और हर साल जनहित में राशि स्वीकृत आदेश ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी जनता कांग्रेस ने की है. इसके साथ ही उन्होंने बस्तर जिले और संभाग के अस्पतालों में लंबे समय से नए उपकरण की कमी को दूर करने और खाली पड़े पदों पर भर्ती की मांग भी की है.

अमित जोगी पार्टी के कार्यकर्ताओं से करेंगे मीटिंग

इधर लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली है.वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी के इस प्रदर्शन में शामिल होने पर भी कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल के साथ काफी खींचातान की. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता मौके पर घायल भी हो गए. आपको बता दें कि अमित जोगी कल पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Jaunsar Bawar News: लोगों को दर्शन देने गांव पहुंचे कुल देवता चालदा महासू महाराज, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

रामगोपाल यादव की किताब के विमोचन पर जुटे कई दलों के नेता, कुमार विश्वास बोले- ‘यही तो लोकतंत्र की सच्ची खुशबू है’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget