एक्सप्लोरर

Bastar News: ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए बस्तर प्रशासन ने अपनाया ये आइडिया, अब रंग ला रही तरकीब

Bastar Vaccination News: बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता की कमी के चलते 30% से भी अधिक ग्रामीणों को वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगाया है.

Bastar Vaccination News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में जिला प्रशासन ने अब टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए मुहिम छेड़ रखी है. इसके तहत हाल ही में पूरे जिले भर में कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाने के साथ ही जिले के करीब 70 धान खरीदी केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है, जहां इस टीम के द्वारा धान बेचने आने वाले किसानों को वैक्सीन लगाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक अब तक 600 से अधिक किसानों को इन उपार्जन केंद्रों में वैक्सीन लगाई जा चुकी है. 
दरअसल बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता की कमी के चलते 30% से भी अधिक ग्रामीणों को वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगाया है, ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने का खतरा इन ग्रामीण अंचलों में मंडरा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इन धान खरीदी केंद्रों में कोरोना जांच और वैक्सीनेशन का काम शुरू किया है.

70 धान खरीदी केंद्रों में हुई शुरुआत ओमिक्रॉन

जिला विपणन अधिकारी आर.बी सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी जिले के 70 धान खरीदी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है, बकायदा यह टीम धान बेचने पहुंच रहे ग्रामीण किसानों से उनके वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी ले रही है. साथ ही वैक्सीन नहीं लगाने वाले ग्रामीण किसानों को सबसे पहले वैक्सीन लगाने का कार्य टीम के द्वारा किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों को किसानों को वैक्सीन लगाने को लिए मनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है. लेकिन कोशिश की जा रही है कि धान बेचने आने वाले सभी किसानों को कोरोना वैक्सीन लगे इसके लिए प्रशासन की टीम पूरी प्रयास में लगी हुई है.

भ्रम के बीच वैक्सीन नहीं लगवा रहे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक टीकाकरण अभियान को शुरू हुए साल भर बीतने को है लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में और समूचे बस्तर संभाग में केवल शहरी क्षेत्रों के लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं, लेकिन वहीं ग्रामीण अंचल में आज भी कोरोना वैक्सीन को लेकर भय व्याप्त है कि अगर ग्रामीण इस वैक्सीन को लगवाएंगे तो उनकी मौत हो सकती है. ऐसे में प्रशासन भी इन ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया, लेकिन अब धान खरीदी के दौरान इस नये तरीके को अपनाया है और प्रशासन का यह आइडिया कुछ हद तक सफल होता भी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें-

Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan पहुंचे हाई कोर्ट, की ये मांग

Indian Railway: इन ट्रेन्स में मिलेगी हवाई सफर जैसी सुविधा, 'एयर होस्टेस' की तरह ही होंगी 'ट्रेन होस्टेस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget