एक्सप्लोरर

Indian Railway: इन ट्रेन्स में मिलेगी हवाई सफर जैसी सुविधा, 'एयर होस्टेस' की तरह ही होंगी 'ट्रेन होस्टेस'

Train Hostess: ट्रेन होस्टेस, प्रीमियम लाइन की ट्रेनों, 'वंदे मातरम', गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में नजर आएंगी. हालांकि होस्टेस लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं होंगी.

Indian Railway News: आने वाले समय में प्रीमियम ट्रेन्स में आपको 'एयर होस्टेस' की तरह ही 'ट्रेन होस्टेस' नजर आ सकती हैं. ऐसे में अगर आप अगली बार ट्रेन में किसी होस्टेस को आपकी सीट बताते हुए पाएं तो हैरान न हों. यात्रियों की सुविधा और आराम के लिहाज से रेलवे ये नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ट्रेन होस्टेस' की ये सुविधा बिल्कुल 'एयर होस्टेस' के जैसी ही होगी. भारतीय रेलवे जल्द ही अपने प्रीमियम लाइन की ट्रेनों में इस तरह की सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है.

प्रीमियम लाइन की ट्रेनों में 'वंदे मातरम', गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. हालांकि होस्टेस लंबी दूरी की ट्रेनों जैसे राजधानी या दुरंतो में नजर नहीं आएंगी. कहा गया है कि एयरलाइन की तरह ही ट्रेन होस्टेस सिर्फ महिलाएं नहीं होंगी, बल्कि इसमें पुरुष भी हो सकते हैं. नए पदों के लिए नियुक्त किए जाने वालों को हॉस्पिटालिटी के क्षेत्र में योग्यता की जरूरत होगी, क्योंकि उन्हें यात्रियों को खाना परोसने और यात्रियों की शिकायतों का ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें- लीफ ट्रिब्यूट के जरिए सोशल मीडिया पर दी जा रही CDS Bipin Rawat को श्रद्धांजलि

ट्रेन यात्रा के अनुभव को मॉर्डन बनाने के लिए रेलवे के चल रहे अभियान को लेकर ये फैसला लिया गया है. ये ट्रेन होस्टेस एयरलाइनों की सेवाओं के जैसी सुविधाएं देंगी. ट्रेन होस्टेस केवल दिन के वक्त में काम करेंगी, रात की ट्रेनों में उन्हें नहीं रखा जाएगा. भारतीय रेलवे करीब 25 प्रीमियम ट्रेनों को चलाता है, जिनमें शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं.

इन ट्रेनों में पैक्ड प्रोडक्ट्स के बजाय ताजा बनाया गया खाना भी परोसा जाएगा. इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को जारी एक आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच की गई है और ट्रेनों में पका हुआ भोजन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: किसान 'घर वापसी' को तैयार, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- इस सत्याग्रह की आज आखिरी रात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget