एक्सप्लोरर

Bastar Crime News: 10 लाख में कर रहे थे संरक्षित वन्यजीव का सौदा, फॉरेस्ट टीम ने 3 तस्करों को पकड़ा, 13 आरोपी हुए फरार

Bastar News: बस्तर में फॉरेस्ट टीम ने विलुप्त प्रजाति पैंगोलिन की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को पकड़ा है. इन तस्करों ने संरक्षित वन्य जीव का 10 लाख में सौदा किया था.

Bastar Wild life:  भारत सरकार के संरक्षित वन्य जीव प्राणी की सूची में शामिल पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तस्करी की जा रही पेंगोलिन को जब्त किया गया है.  वहीं इस दौरान 13 आरोपी तस्कर फरार होने में कामयाब रहे फिलहाल उनकी तलाश जारी है.
 
दरअसल  उड़ीसा सीमा से लगे कोलावल इलाके में  विलुप्त प्रजाति पैंगोलिन के तस्करी करने की सूचना वन विभाग को मुखबिर से मिली थी,  जिसके बाद वन विभाग ने 2 टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया. जिसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए टीम ने 10 घंटों के भीतर तस्करों को धर दबोचा, इस कार्रवाई में टीम ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 13 फरार तस्करो की  तलाश की जा रही है.  
 
10 लाख में कर रहे थे सौदा
बस्तर डीएफओ ने बताया कि तस्करों के कब्जे से मिले जीवित पैंगोलिन जिसका वजन 17 किलो है, और इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 54 हजार रु में तस्करों ने सौदा किया था. विलुप्त प्रजाति इंडियन पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है, यही वजह है लगातार उड़ीसा ,छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पैंगोलिन की तस्करी को अंजाम दिया जाता है. हालांकि  इन क्षेत्रों में लगातार वन विभाग को तस्करों से पैंगोलिन को जब्त करने में सफलता मिली है. 
 
तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए टीम को किया गया है अलर्ट
 DFO केशव साहू ने बताया कि इंडियन पैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में संकटग्रस्त जबकि चीनी पैंगोलिन को गंभीर संकटग्रस्त की श्रेणी में रखा गया है.  इन दोनों प्रजातियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के भाग 1 की अनुसूची 1 के तहत सूचीबद्ध किया गया है.. इनकी घटती जनसंख्या को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हें विलुप्त प्रजाति की श्रेणी में रखा है, लेकिन अधिक रुपए के लालच में ग्रामीण इसे जंगलों से पकड़ कर दूसरे राज्य में बेच  देते हैं. फिलहाल लगातार ऐसे तस्करों पर कार्यवाही करने के लिए टीम को अलर्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget