एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर होगी रैली कोसा की खरीद, जानिए क्या मिलेगी कीमत?

Raipur: छत्तीसगढ़ में अब रैली कोसा भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी. इसके लिए समर्थन मूल्य भी तय कर दी गई है. अनुमान है कि हर साल 8 से 10 करोड़ रुपए का कोसा उत्पादन होता है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. राज्य में अब रैली कोसा भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी. इसके लिए समर्थन मूल्य भी तय कर दी गई है. अनुमान है कि हर साल 8 से 10 करोड़ रुपए का कोसा उत्पादन होता है. बस्तर में रहने वाली वनवासियों को इससे मुनाफा होगा. इसके साथ ही सैकड़ों हितग्राहियों को रेशमा धागाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.

समर्थन मूल्य पर होगी रैली कोसा की खरीद
दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. अब छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा रैली कोसा का खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जाएगा. आपको बता दें कि बजट सत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में रेशम मिशन प्रारंभ करने की घोषणा की थी. इसके लिए मंगलवार को लघु वनोपज संघ ने आदेश जारी कर दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ के महासमुंद में साइबर सेल के ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार को हत्या की आशंका, जानें क्या है पूरा मामला

कोसा के दाम निर्धारित
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने बस्तर संभाग में कोसा का समर्थन मूल्य पर कलेक्शन के लिए खरीदी दर निर्धारित कर दिया गया है. इसके तहत रैली कोसा साबुत ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 4.20 रूपए, ग्रेड-2 में प्रति नग शेल भार 2-2.49 ग्राम के लिए 3.60 रूपए तथा ग्रेड-3 में प्रति नग शेल भार 1.4-1.99 ग्राम के लिए 2.80 रूपए और रैली कोसा-पोली ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 1.50 रूपए, ग्रेड-2 में प्रति नग शेल भार 2-2.49 ग्राम के लिए 1.25 रूपए तथा ग्रेड-3 में प्रति नगर शेल भार 1.4-1.99 ग्राम 0.70 रूपए निर्धारित है.

रैली कोसा के लिया हुआ एमओयू
रैली कोसा की समर्थन मूल्य पर खरीदी के बाद प्रसंस्करण यूनिट भी लगाए जाएंगे. इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण का दोहरा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा. वहीं राज्य लघु वनोपज संघ प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में रैली कोसा के स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ाते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया है. इसके तहत राज्य लघु वनोपज संघ और रेशम संचालनालय के बीच एम.ओ.यू. हुआ है. इसके अनुसार लघु वनोपज संघ द्वारा क्रय किया गया कोकून रेशम विभाग को प्रदान किया जाएगा.

इन जिलों में होता कोसा उत्पादन
रेशमा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग में 740 हितग्राहियों का चयन करके उन्हें रेशम धागाकरण का प्रशिक्षण देना भी प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 8 से 10 करोड़ रैली कोसा-कोकून का उत्पादन होता है. रैली कोसा कलेक्शन कार्य मुख्य रूप से 07 जिला यूनियन जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, केशकाल, नाराणपुर तथा कांकेर में होता है.

यह भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget