एक्सप्लोरर

Balrampur: सरकार बदलते ही कर्ज माफी योजना पर रोक? बलरामपुर के किसानों को धान बेचकर चुकाना होगा लोन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार बदल गई है. ऐसे में बलरामपुर के 20 हजार से अधिक किसानों को अपनी कर्ज माफी की चिंता है जिन्होंने अलग-अलग बैंकों से ऋण ले रखा है.

Balrampur News: प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब बलरामपुर (Balrampur) जिले के 20 हजार 707 किसानों की कर्ज माफी की योजना पर विराम लग चुका है. दरअसल, बीजेपी सरकार ने घोषणा पत्र में कर्ज माफी (Loan Waiver) का वादा नहीं किया था और केवल समर्थन मूल्य (MSP) की राशि 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का ही वादा किया था. ऐसे में किसानों को अब धान बेचकर ही बैंक को बकाया लोन चुकाना होगा.

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से अब तक बलरामपुर जिले के 20 हजार 707 किसानों ने 98 करोड़ 4 लाख 81 हजार रुपए का लोन लिया है. हालांकि इसमें बड़े किसान ही शामिल हैं जिन्होंने लाखों रुपए का लोन लिया है जबकि मध्यम और गरीब किसानों की संख्या कम है. ऐसे में कर्ज माफी का लाभ नहीं मिलने पर बड़े किसानों को लोन की सारी रकम चुकता करनी होगी. धान बिक्री में अभी दो महीने का समय शेष है. ऐसे में बैंक के द्वारा भी लिंकिंग के माध्यम से धान खरीदी के द्वारा लोन की राशि काट कर शेष राशि किसानों के खातों में दी जाएगी.

बढ़ रही ऋण लेने वाले किसानों की संख्या
किसान खाद और बीज आदि के लिए ऋण लेते हैं. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण मिलता है. अल्पकालीन ऋण की वसूली धान खरीदी के दौरान लिंकिंग के माध्यम से की जाती है. धान बेचते ही ऋण की राशि कट जाती है. फिलहाल और दो महीने धान की खरीदी होगी.

किसानों को मिलेगी एकमुश्त बोनस की राशि
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में धान बोनस का पैसा एकमुश्त देने की बात कही है. जिसका फायदा किसानों को इस साल मिलेगा.  इससे पहले किसानों को बोनस की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्त में दी जा रही थी.

6 क्विंटल धान और समर्थन मूल्य भी 600 रुपए बढ़ा
कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी, तो वहीं बीजेपी सरकार 21 क्विंटल धान खरीदेगी जबकि विगत वर्षों में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा था. अब बीजेपी सरकार के द्वारा 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा, यानि कि समर्थन मूल्य में 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ सीधे किसानों को मिलेगा. इसे लेकर किसानों में खुशी है. बीजेपी और कांग्रेस की लड़ाई में किसानों को समर्थन मूल्य के तौर पर लाभ मिलने वाला है. जिसका फायदा बलरामपुर जिले के 48259 किसानों को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-  Durg: अमरजीत भगत ने चुनाव हारने पर मूंछ मुड़वाने का किया था एलान, BJYM ने भेजी सेविंग किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget