एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बड़े भाई की हत्या के बाद लिखवा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट, 13 दिन बाद ऐसे पकड़ा गया छोटा भाई

बालोद में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर उसके शव को तालाब किनारे दफना दिया.उसने थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी लेकिन पुलिस ने आखिरकार कातिल छोटे भाई को पकड़ लिया.

बालोद:  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक  छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर उसके शव को तालाब के किनारे दफना दिया था. हत्या के 13 दिन बाद पुलिस में बड़े भाई की लाश को बरामद कर लिया. वहीं हत्या की वजह घर में हुए आपसी विवाद को बताया जा रहा है. पुलिस ने कातिल छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
 
ये है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते 18 अप्रैल की है. दरअसल बालोद जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र स्थित मंगचुआ थाना क्षेत्र चिलमगोटा डोरवेपार में रात को कृष्णा कोरेटी अपने घर शराब पीकर पहुंचा था. घर में अपने छोटे भाई गोविंद कोरेटी की पत्नी को अकेला पाकर कृष्णा उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा. लेकिन इसी बीच गोविंद घर पहुंच गयाऔर पत्नी के साथ छेड़छाड़ होता देख उसने बड़े भाई का विरोध किया और फिर दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. इसी दौरान कृष्णा जमीन पर गिर गया और वहीं पर पड़े पत्थर से उसके सिर जाकर टकरा गया. बुरी तरह से चोट लगने की वजह से कृष्णा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस के डर से  गोविंद और उसकी पत्नी दोनों  ेमिलकर योजनाबद्ध तरीके से गांव के दोरबेपारा में खुदाई हो रहे नए तालाब के पास गड्ढे में कृष्णा के शव को दफना दिया.
 
पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई
वहीं  गोविंद और उसकी पत्नी दोनों ने मिलकर थाने में जाकर कृष्णा की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. इस दौरान पुलिस ने कृष्णा की खोजबीत शुरू कर दी लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कृष्णा का कोई अता-पता नहीं चला और उससे जुड़ा कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला. तब संदेह के आधार पर पुलिस ने कृष्णा के छोटे भाई गोविंद से पूछताछ शुरु की. जिसके बाद कृष्णा ने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया और उसने  भाई की हत्या का जुर्म कबूल लिया.
 
शव को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया
मंगचुआ थाना प्रभारी दिलीप नाग ने बताया कि कृष्णा आदतन शराबी था. जिसके व्यवहार से छोटा भाई व उसकी पत्नी काफी परेशान रहते थे और घटना वाले दिन कृष्णा शराब पीकर घर आया था और गोविंद की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था.  उसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर धक्का-मुक्की के दौरान कृष्णा जमीन पर गिर पड़ा. जिससे उसके सिर वहां पड़े पत्थर से चोट आ गई. फिऱ घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मामले में गांव के कोटवार की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को गढ्ढे से बाहर निकालकर डीएनए टेस्ट के लिए रायपुर भेजा गया है. मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लेकर आगे की विवेचना जारी है.
ये भी पढ़ें
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget