एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: बस्तर के इस वाटरफॉल में वनवास के दौरान श्रीराम ने बिताया था समय, स्थापित किया था शिवलिंग

Ram Mandir Opening: भगवान राम ने वनवास के दूसरे पड़ाव में अत्रि ऋषि के आश्रम में कुछ दिन रुकने के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के घने जंगलों को अपना आश्रय बनाया था.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्य्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर इस समय पूरे देश में खुशी का माहौल है. 22 जनवरी को होने वाली रमालला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर  (Bastar) में भी सभी राम मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. दरअसल, भगवान राम के वनवास का इतिहास छत्तीसगढ़ का दंडकारण्य क्षेत्र कहे जाने वाले बस्तर से जुड़ा है.

भगवान राम के वनवास के दौरान जिन जगहों पर उनके पैर पड़े थे, उन सभी जगहों को रामवनगमन पथ से जोड़ा गया है.इन्हीं जगहों में से एक है देश में मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल. चित्रकोट वाटरफॉल से भगवान राम का इतिहास जुड़ा हुआ है. अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम कांकेर से होते हुए चित्रकोट वाटरफॉल पहुंचे थे. पौराणिक कथाओं के अनुसार, वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता बस्तर के रास्ते से गुजरते हुए दक्षिण भारत के भद्राचलम पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बस्तर के चित्रकोट और तीरथगढ़ वॉटरफॉल में भी समय गुजारा था. 

चित्रकोट वॉटरफॉल में भगवान राम ने की थी शिवलिंग स्थापना
आज भी इन जगहों में भगवान राम के आने के प्रमाण मिलते हैं. चित्रकोट वॉटरफॉल में भगवान राम ने शिवलिंग की स्थापना भी की थी, जहां अब एक भव्य मंदिर बन गया है. इसका जीर्णोद्धार कुछ साल पहले ही किया गया. इस मंदिर के शिलालेख में भगवान राम के वनवास से  जुड़ी कहानी भी प्रदर्शित है. इतिहासकार सुभाष पांडे बताते हैं कि वनवास के दौरान भगवान राम अपने वनवास के चौथे चरण में बस्तर पहुंचे थे. 

इतिहासकार सुभाष पांडे बताते हैं कि भगवान राम ने धमतरी से कांकेर, कांकेर से रामपुर, जुनवानी, केशकाल घाटी शिव मंदिर, राकसहाड़ा, नारायणपुर, चित्रकोट वाटरफॉल शिव मंदिर, तीरथगढ़ वॉटरफॉल, सीताकुंड, कोटी माहेश्वरी, कुटुमसर गुफा, उड़ीसा के मलकानगिरी गुप्तेश्वर और सुकमा जिले के रामा राम मंदिर से होकर दक्षिण भारत के लिए प्रस्थान किया था. वहीं शोधकर्ता विजय भारत ने बताया कि भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान दंडकारण्य में ही अपना ज्यादा समय बिताया था.

भगवान राम ने छत्तीसगढ़ के घने जंगलों को बनाया था आश्रय
उन्होंने बताया कि भगवान राम ने वनवास के दूसरे पड़ाव में अत्रि ऋषि के आश्रम में कुछ दिन रुकने के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के घने जंगलों को अपना आश्रय बनाया था. यह काफी घनघोर जंगल क्षेत्र था. दंडकारण्य से होते हुए भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता बस्तर के चित्रकोट वॉटरफाल पहुंचे. यहां भगवान राम लक्ष्मण और माता सीता ने ऋषि मुनियों के आश्रम में अपना कुछ समय बिताया था. इस दौरान भगवान राम ने यहां एक शिवलिंग की भी स्थापना की, जहां अब एक भव्य मंदिर बन गया है.

चित्रकोट शिव मंदिर में पूजा की तैयारी
शोधकर्ता विजय भारत ने बताया कि यहां हर साल शिवरात्रि और रामनवमी के मौके पर मेला भी लगता है, जिसमें दूर दूर से लोग पहुंचते हैं. वहीं चित्रकोट को रामवनगमन पथ में शामिल करते हुए चित्रकोट वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है. आने वाले समय मे यहां पर भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है.

इधर 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए चित्रकोट शिव मंदिर में भी पूजा की तैयारी की जा रही है, जिसमें चित्रकोट के आसपास गांव के सैकड़ों लोग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: सड़क किनारे अवैध यार्ड बनाकर स्टोर कर रहे थे धान, प्रशासन ने जब्त कीं 7800 बोरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget