एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: एक राम भक्त ऐसा भी, 14 साल से पन्नों पर उतार रहे राम नाम, 1 करोड़ बार लिखने का लक्ष्य

Ram Mandir Pran Pratishtha: जगदलपुर के नारायण पांडेय ने बताया कि घर कि सुख, शांति और समृद्धि के लिए उन्होंने एक करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखकर जाप करने का लक्ष्य रखा है.

Ramlala Pran Pratishtha: जगदलपुर (Jagdalpur) शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित करीतगांव निवासी नारायण पांडे ने अपने 14 साल भगवान राम को दे दिए. हालांकि आने वाले समय में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि भगवान राम के प्रति नारायण पांडे का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है. दरअसल, नारायण की आस्था भगवान राम से कुछ इस कदर जुड़ी है कि, उन्होंने जाप करने करने के लिए एक करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखने का लक्ष्य रखा है. 

अब तक वो 67 लाख से अधिक बार पन्नों पर भगवान राम का नाम लिख चुके हैं. नारायण पांडे की लिखावट काफी सुंदर और संयोजित तरीके से है. कोई भी उनकी लिखावट का मुरीद बन जाएगा, क्योंकि उन्होंने अलग अलग तरीके से कॉपी में डिजाइन करके भगवान राम का नाम लिखा है. नारायण पांडेय ने बताया कि घर कि सुख, शांति और समृद्धि के लिए उन्होंने एक करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखकर जाप करने का लक्ष्य रखा है. अभी तक 67 लाख 75 हजार बार वो भगवान राम का नाम लिख चुके हैं. वो लिखने का काम लगातार कर रहे हैं. 

एक करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखने का है लक्ष्य
नारायण पांडे ने बताया कि उनके परम मित्र ने उन्हें भगवान राम के नाम को लिखने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके बाद वो जगदलपुर शहर पहुंचे और कॉपी पेन लिया.  उन्होंने 7 जनवरी 2011 सुबह 9.30 बजे से लिखना प्रारंभ किया. उन्होंने बताया कि भगवान का नाम लिखने से उनके अंदर काफी शांति महसूस हो रही है. यही नहीं लिखना शुरू करने के बाद उन्हें एक पुत्र की भी प्राप्ति हुई है, जिसे वो भगवान का दिया हुआ फल मानते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि एक करोड़ नाम लिखने का लक्ष्य पूरा होने के बाद वो अयोध्या जाने की तैयारी करेंगे. 

नारायण पांडे ने क्या कहा
उन्होंने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर वो घर में दीपक जलाकर भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे. नारायण पांडे ने कहा कि जन्म से लेकर मरण तक भगवान राम  के नाम का जाप किया जाता है. मरने के बाद भी राम का नाम ही साथ जाता है, इसीलिए वो भगवान का नाम लिखने का काम कर रहे हैं. वहीं नारायण पांडे की बेटी गायत्री पांडे ने कहा कि वो अपने पिता की लगन से प्रेरित हैं. वो भी अब भगवान राम का नाम लिखना शुरू करेंगी.

नारायण के मित्र नेत्रकान्त पांडेय ने बताया कि अपनी मनोकामना के लिए उन्होंने कई लोगों को भगवान राम के नाम का जाप करते हुए देखा था, जिसके बाद उनके भी मन में भगवान राम का नाम लिखने की जिज्ञासा जगी, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए. इसी कारण उन्होंने अपने मित्र नारायण पांडे को सलाह दी और मित्र ने उनकी बात को मानकर लिखना शुरू किया. वो 67 लाख बार भगवान राम का नाम लिख चुके हैं. जल्द ही ये आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंचने की उमीद है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकारी नौकरी पाने के लिए बढ़ी आयु सीमा, जानें अब किस उम्र तक कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget