एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ पहुंच कर अमित शाह ने वल्लभाचार्य मंदिर के किए दर्शन, जानें क्या है चंपारण्य धाम की मान्यता

Chhattisgarh News: रायपुर के पास स्थित चंपारण्य में वल्लाभाचार्य जी का मंदिर है. इस मंदिर को लेकर अलग-अलग तरह की मान्यताएं हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस स्थल का दर्शन करेंगे.

Chhattisgarh News:  गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी मंदिर का आज (24 अगस्त) दर्शन किया.  यह मंदिर रायपुर से 50 किलोमीटर दूर चंपारण्य में स्थित है. यहां महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल माना जाता है और इसलिए यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. 15वीं शताब्दी में वल्लभाचार्य ने ब्रज क्षेत्र में वैष्णव धर्म के कृष्ण -केंद्रित पुष्टिमार्ग संप्रदाय की स्थापना की थी और शुद्धाद्वैत दर्शन का प्रतिपादन किया था. 

यह मंदिर कृष्ण भक्तों के लिए बहुत बड़ा आस्था का केंद्र है. गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में वल्लभाचार्य के भक्त यहां दर्शन करते आते हैं. वल्लभाचार्य का तेलुगु ब्राह्मण परिवार में चंपारण्य के इसी स्थान पर जन्म हुआ था. उन्होंने वाराणसी में शिक्षा ली थी. वल्लभाचार्य ने अंतिम सांसें बनारस में ली. उन्होंने गुजरात और  महाराष्ट्र में कई अनुयायी बनाए थे. 

यहां नहीं काटे जाते हैं पेड़
ऐसा बताया जाता है कि महाप्रभु वल्लभाचार्य ने पूरे भारत की तीन बार पैदल यात्रा की थी. भागवत सप्ताह का पाठ भी किया था. जिसमें से दो जिस स्थान पर भागवत पाठ किया था, वह स्थान चंपारण्य में है इसलिए भी इस स्थान का काफी महत्व है. माना जाता है कि वल्लभाचार्य का जन्म जंगल के अंदर हुआ था इसलिए उस इलाके में पेड़ काटने पर भी मनाही है.

चंपारण्य से जुड़ी एक और मान्यता
इस मंदिर के अलावा चंपारण्य को लेकर लग तरह की मान्यताएं भी हैं. एक पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां भगवान शिव की त्रिमूर्ति का अवतरण हुआ था. यहां एक ग्वाला अपनी गाय का दूध नहीं निकाल पाता था. वह इस बात से परेशान था कि आखिर गाय का दूध कहां जाता है और उसने गाय का एक दिन पीछा किया तो उसे पता चला कि गाय हर दिन चंपेश्वर नाथ में शिवलिंग पर दूध अर्पित कर देती है. यह जानकारी उसने फिर उस प्रदेश के राजा को बताई जिन्होंने आगे उस स्थान को विकसित किया.

ये भी पढे़ं- देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में देगी धरना, BJP नेता ने दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget