एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में देगी धरना, BJP नेता ने दे डाली ये नसीहत

Devendra Yadav Arrest Controversy: बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बवाल मचा है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि गिरफ्तारी बीजेपी के षड्यंत्र का हिस्सा है.

Devendra Yadav Arrest Controversy: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुए हिंसा के मामले में कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर में सियासी घमासान मचा हुआ है, बस्तर से कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार ने षड्यंत्र रचकर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि मामले के मुख्य आरोपियों पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. जिसके विरोध में कांग्रेस शनिवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पार्टी को इस मामले में राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है.

 देवेंद्र यादव की रिहाई की कर रहे मांग
बस्तर विधानसभा के विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में बीजेपी के नेताओं ने षड्यंत्र के तहत विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी करवाई है और उन्हें जेल भेजा है, इस घटना से देवेंद्र यादव का कोई संबंध नहीं है, यह पूरी तरह से बीजेपी का षड्यंत्र है, कांग्रेस विधायक दल के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसकी निंदा करती है.

लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की इंटेलिजेंस एजेंसियों को यह क्यों नहीं पता चला कि इतनी बड़ी घटना गयी है, पुलिस ने कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की, बलौदाबाजार में घटी घटना में  नागपुर से सैकड़ो की संख्या में  लोग आए थे. उन्हें किसने बुलाया था यह जांच का विषय है, इन सब तथ्यों को लेकर और देवेंद्र यादव की  गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसको लेकर बस्तर में भी तैयारी पूरी कर ली गई है ,उन्होंने कहा है कि देवेंद्र यादव की रिहाई नहीं होने पर आगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा उग्र आंदोलन  किया जाएगा.

राजनीति नहीं करने की कांग्रेसियों को दी नसीहत
इधर बिल्हा विधानसभा  के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने लखेश्वर बघेल के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कानून का राज है. कानून अपना काम करेगा, घटनास्थल पर वीडियो कैमरा व अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध हुआ है. उसी के आधार पर पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन विधायक देवेंद्र यादव  पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है.

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, कांग्रेस को इस मामले में राजनीति नही करना चाहिए, बल्कि कानून का पालन करना चाहिए, बलौदाबाजार की ऐतिहासिक घटना जिसमें कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को जलाया गया है, इसमें कांग्रेस के लोगों ने ही  इतने बड़े दुस्साहस का काम किया है. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जो कानून के दायरे में आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में तैनात होंगे हथियारबंद जवान, कोलकात रेप-मर्डर केस के बाद सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget