एक्सप्लोरर

अंबिकापुर के स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में लगी भीषण आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

Surguja Fire News: सरगुजा संभाग में आग ने चौपाटी इलाके को दहला दिया, जहां एक स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग पर लगभग 3 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है.

Ambikapur Fire News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज सुबह एक स्पोर्ट दुकान और होटल में आग लगने से पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया है. आग शहर के बीचों बीच चौपाटी के सामने चौपडा पारा इलाके में लगी है. आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है.

जिसके बाद से राहत और बचाव का काम जारी है . लेकिन करीब 3 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. स्पोर्ट शहर के सबसे बड़े स्पोर्ट दुकान स्पोर्ट सेंटर में लगी है. पांच मंजिला इस स्पोर्ट सेंटर के कुछ हिस्से में होटल संचालित है और कुछ हिस्से में स्पोर्ट का गोदाम है. 

फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने तक फैल चुकी थी आग
अंबिकापुर के चौपडा पारा चौपाटी के सामने संचालित स्पोर्ट सेंटर कम होटल एक ही संचालक की है. आज सुबह 9:30 बजे अचानक होटल और स्पोर्ट सेंटर में लगी आग के बाद संचालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इन दोनों टीम के वहां पहुंचने तक पांच मंजिला इस इमारत में आग की लपटें इतनी ज्यादा फैल चुकी थी. 

'शार्ट सर्किट की वजह से लगी है आग'
अब  तक 10 से अधिक फ़ायर ब्रिगेड के टैंक पानी बुझाने में खाली हो चुके हैं. पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. फिलहाल कुछ लोगों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. तो कुछ लोगों का कुछ और भी कहना है . पर फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. इधर पुलिस टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. 

प्लास्टिक के सामान से भरी है इमारत 
जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी है. उसके आधे हिस्से में होटल संचालित है. जबकि आधे हिस्से में स्पोर्ट के सामान रखे हैं. जिसमे से ज़्यादातर प्लास्टिक के सामान है. जिसकी वजह से आग की लपटें पानी से आग बुझाने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है. तीन घंटे से भी अधिक समय और एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड के टैंकर से आग बुझाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. 

आग बुझाने के लिए लाया जा रहा है बड़े और छोटे टैंकर 
गनीमत ये है कि जिस जगह पर ये दुकान और होटल संचालित है. उस स्थान से कुछ दूर पर ही फ़ायर ब्रिगेड का रिफ्लेक्टेड स्टेशन है. यही वजह है कि पानी की बिना कमी लगातार आग बुझाने के लिए बड़े और छोटे टैंकर से पानी लाया जा रहा है. पर फिर भी आग इतनी भीषण है कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. 

कलेक्टर और एसपी मौके पर
घटना की सूचना और आग पर काबू नहीं पाने के कारण पुलिस और प्रशासन के माथे में चिंता की लकीर दिखने लगी है. लिहाजा कलेक्टर संदीपन और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मौके पर पहुंच गई है. और इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि आग के उग्र स्वरूप को देखकर सबके हाथ खड़े नज़र आ रहे है. फिलहाल पुलिस कप्तान ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है. और आग पर नियंत्रण का हर प्रयास जारी है.

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले बालोद में बोले सीएम विष्णु देव साय, 'अगर अभी आचार संहिता न लगी होती तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget