एक्सप्लोरर

अम्बिकापुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट, दो मंजिला घर में लगी भीषण आग, घंटों फंसे रहे दो परिवार

Ambikapur Fire Incident: अंबिकापुर के कुंडला सिटी में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जर में विस्फोट के कारण दो मंजिला घर में आग लग गई. विस्फोट में दोनों भाइयों के परिवार के सदस्य फंस गए.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की सबसे पॉश कॉलोनी कुंडला सिटी में बीती रात जोरदार धमाका हुआ और धमाके के बाद दो मंजिला मकान में पूरी तरह से आग फैल गई. धमाका इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के चार्जर में लगे होने के दौरान हुआ. इस हादसे में दो भाइयों के परिवार के 9 लोग घंटो मकान में फंसे रहे. बाद में स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस टीम की मदद से राहत और बचाव का काम किया गया. 

अम्बिकापुर के कुंडला सिटी में रहने वाले श्याम मोबाइल दुकान के संचालक आशीष अग्रवाल और उनके भाई कॉलोनी के मकान नंबर सीडब्लू 15 मे रहते हैं. बीती रात करीब 12:15 बजे ग्राउंड फ्लोर के बरामदे में. इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के चार्ज में लगे होने के दौरान स्कूटी में जोरदार विस्फोट हुआ. और विस्फोट के बाद वाहन में लगी आग ग्राउंड ग्राउंड फ्लोर के साथ फस्ट फ्लोर में फैलने लगी. 

इस दौरान दोनों भाइयों के परिवार के 9 लोग घर में फंसे हुए थे. जिसके बाद विस्फोट की आवाज से स्थानीय लोग घर से बाहर निकले और फ़ायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत और बचाव का ये कार्य 3: 00 बजे रात तक चलता रहा. 

50 लाख का नुकसान 
विस्फोट के बाद आग लगने से स्कूटी के बाद बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल और कई कार्टून में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इतना ही नहीं घर के दोनों फ्लोर में फैली आग की वजह से घर के ज्यादातर घरेलू सामान आग की चपेट में आने से जल कर खाक हो गए हैं. घर वालों के मुताबिक इस हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर इस घटना में वाहनों के साथ घर का हर सामान पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया. 

ग्रिल काटकर जान बचाई
मकान में आग लगने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जहां आग बुझाने में तत्परता दिखाई. तो वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम भी किया गया.

दरअसल, घर में आग की लपटें धीरे धीरे बढ़ रही थी. घर के सामने का हिस्सा पूरी तरह से आग की लपटों की चपेट में आ गया था. ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों ने ग्राउंड फ्लोर में रह रहे एक भाई के परिवार को पीछे की तरफ सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला. 

तो वहीं फस्ट फ्लोर में रह रहे दूसरे भाई के परिवार के चार सदस्यों को ऊपर की ग्रील काटकर सुरक्षित बाहर निकाला गया. अच्छी बात ये है कि इस हादसे में दोनों भाइयों के परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन करीब 50 लाख रुपए का सामान आग में जलकर खराब हो गया है.

ये भी पढ़ें: Sukma Encounter: सलातोंग के जंगलों में जवानों के साथ मुठभेड़ में वर्दीधारी नक्सली ढेर, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget