एक्सप्लोरर

Koriya: पटाखे वाले साइलेंसर लगाकर घूमने वाले बुलेट राजाओं पर एक्शन, पुलिस ने जब्त की बाइक, काटे चालान

Chhattisgarh News: बैकुंठपुर शहर में फर्राटेदार बाइक सवारों की शिकायत मिल रही थी. इस दौरान निर्धारित चालान नहीं देने वालों के वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया. साथ ही 5-5 हजार रुपये चालान वसूला गया.

Koriya Police News: कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर में बुलेट बाइक में पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की गई. यहां इन बाइक चालकों पर चालानी और जब्ती की कार्रवाई की गई. शहर वासियों के द्वारा पहले से ही यह मांग उठाई जा रही थी कि बाइक में पटाखे वाले साइलेंसर इस्तेमाल करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाए.

इसके बाद बीते दिनों पुलिस ने स्थानी कोरिया कुमार चौक पर जांच अभियान चलाकर तेज आवाज वाले बुलेट चालकों पर चालानी कार्रवाई की. इस दौरान निर्धारित चालान नहीं देने वालों के वाहनों को जब्ती करने की कार्रवाई की गई. इस तरह की कार्रवाई शुरू होने के बाद ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. 

पुलिस ने वसूला चालान

कई दिनों से बैकुंठपुर शहर में फर्राटेदार बाइक सवारों की शिकायत मिल रही थी. इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी त्रिलोक बंसल  के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा के मार्गदर्शन में एसडीओपी कविता ठाकुर, सिटी कोतवाली बैकुंठपुर और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई. इस दौरान बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई में 7 वाहनों का अमानक साइलेंसर निकलवा कर चालानी कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपये का चालान वसूल किया गया और मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया. साथ ही भविष्य में दोबारा इस तरह के साइलेंसर का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश दी गई. 

कुछ लोग बुलेट में कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर रहे हैं, जो गैरकानूनी है. इससे निकलने वाले अत्यधिक आवाज के कारण सड़क में चलने वाले लोग विचलित हो जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इस पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी. साथ ही पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि इस तरह के वाहन सड़क पर लेकर ना आएं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: जनजाति सुरक्षा मंच की महारैली, धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget