एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 2000 के नोट बैन को CM बघेल ने बताया 'थूक के चाटने' वाला फैसला, तो BJP ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा

2000 Rupee Note: बीजेपी इसे ब्लैक मनी के खिलाफ बड़ा एक्शन बता रही है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तो ये आशंका जताई है कि छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का दावा कर रही है.

CM Bhupesh Baghel on 2000 Rupee Currency Note: नोटबंदी 2.0 में 2 हजार के नोट को आरबीआई वापस ले रही है. इसपर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आरबीआई (RBI) और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सीएम इसे 'थूक कर चाटने वाला फैसला' बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे ब्लैकमनी पर कड़ा प्रहार बता रही है. बीजेपी (BJP) के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तो छत्तीसगढ़ में कोयला और शराब घोटाले के पैसे को 2000 रुपये के नोट होने की आशंका जता रहे हैं.

नोटबंदी पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज 
दरअसल, शनिवार को कर्नाटक से वापसी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोटबंदी के फैसले पर केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए. उन्होंने इस फैसले पर आरबीआई से सवाल भी पूछा है कि क्यों नोट बंद किया जा रहा है इसके कारण क्या है? वहीं केंद्र सरकार पर टैक्स पेयर के पैसे को दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी आशंका जताई है कि कहीं केंद्र सरकार भारत को कैशलैस ट्रांजैक्शन (cashless transaction), बिटकॉइन (bitcoin)और क्रिप्टो करेंसी(cryptocurrency) में धकेलने तो नहीं जा रही है.
 
आरबीआई को कारण बताना चाहिए टैक्स पेयर के पैसे का दुरुपयोग क्यों?
मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरबीआई से हम पूछना चाहेंगे बंद क्यों किया? आपने छापना बंद कर दिया 2019 में आज 2023 है अब अचानक बंद कर रहे है इसका कारण क्या है? मतलब आप अपने फैसले को सात साल बाद बदल रहे है. 16 में लागू 23 में बंद... मतलब चूक के चाटना. क्यों मेहनत किए आप? मीडिया को आरबीआई के गवर्नर के पास जाना चाहिए.
 
शासकीय धन का ऐसी दुरुपयोग किया गया है. इसके आगे उन्होंने कहा कि किसी ने लिखा है कि नोट छापने में 1700 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. ये तो देश के इनकम टैक्स पेयर का पैसा है. आप जब चाहें खत्म कर दोगे जब चाहे चालू कर दोगे. अब कौनसा नोट चालू करेंगे ये भी बता दें भाई. की ये कैशलैस ट्रांजैक्शन की तरफ जा रहे है! इसके साथ इसके बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी ये उधर तो नहीं ले जा रहे है, देश को धकेल तो नहीं रहे!
 
बीजेपी ने कहा नोटबंदी से कांग्रेस को गहरा धक्का 
इधर, बीजेपी 2000 रुपये के नोट बंदी को ब्लैक मनी के खिलाफ बड़ा एक्शन बता रही है. बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तो ये आशंका जताई है कि छत्तीसगढ़ में ईडी(enforcement department) लगातार हजारों करोड़ रुपए के घोटाले का दावा कर रही है. ये सभी कहीं 2000 रुपए के नोट तो नहीं है. बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस (congress) सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लग रहा है इस लिए कांग्रेस को 2 हजार का नोट बंद होने से गहरा धक्का लगा है.
 
घोटाले के लिए 2 हजार के नोट में हुई उगाही
बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हजारों करोड़  रुपए के चावल घोटाले,  शराब घोटाले, कोयला घोटाले, गौठान घोटाले, रेत घोटाले, भर्ती घोटाले समेत जितने भी घोटाले प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में किए हैं, उसमें उगाही गई सारी रकम दो हजार रुपए के नोट के रूप में ही जमा है. अब पूरा हिसाब देकर ही इन नोटों को बैंकों में वापस जमा करने में कांग्रेस को तकलीफ होनी है, इसलिए कांग्रेस के लोगों ने प्रलाप करना शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget