एक्सप्लोरर

लॉकडाउन-अनलॉक में भी माल ढुलाई में नहीं आई कमी, सेंट्रल रेलवे ने 150 दिनों में किया 20.13 मिलियन टन सामान का परिवहन

रेलवे कर्मचारी 24x7 आधार पर विभिन्न गुड्स शेड, स्टेशनों और कंट्रोल कार्यालयों में काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि माल की आपूर्ति प्रभावित न हो.

मुंबईः रेलवे ने COVID-19 लॉकडाउन और अनलॉक के बावजूद ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्र के लिए माल ढुलाई की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए अपनी माल गाड़ियों का परिचालन नियमित और पूरी तरह से जारी रखा है. उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए, मध्य रेल ने 23 मार्च 2020 से 19 अगस्त 2020 तक 150 दिनों में 20.13 मिलियन टन माल का सफलतापूर्वक परिवहन किया.

150 दिनों में 8025 मालगाड़ी चली, लगभग 4 लाख वैगन से माल ढुलाई

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि, “वैगन लोड के संदर्भ में, 3,83,189 वैगन बाहर निकलते हैं, यानी 150 दिनों में 23 मार्च से 19 अगस्त तक, मध्य रेल ने 8,025 माल गाड़ियां, जिनमें कोयला, खाद्यान्न, चीनी, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, कंटेनर, लोहा और इस्पात, सीमेंट, प्याज और अन्य सामान का परिवहन किया है. इस अवधि के दौरान औसतन 2,558 वैगन प्रतिदिन लोड किए गए हैं.”

सुतार ने साथ ही जानकारी दी, “मध्य रेल ने बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिजली संयंत्रों को 1,45,315 वैगन कोयले का परिवहन किया. खाद्यान्न और चीनी के 4,248 वैगनों  किसानों के लाभ के लिए उर्वरकों के 17,536 वैगन और प्याज के 5,305 वैगन का परिवहन किया है. इसके साथ साथ पेट्रोलियम उत्पादों के 37,840 वैगन; लोहे और स्टील के 9,909 वैगन; सीमेंट के 25,112वैगन, 1,18,826 कंटेनर वैगन और लगभग 19,098 वैगन डी-ऑइल केक और विविध सामान का परिवहन किया है.”

लोको पायलट से लेकर गार्ड तक, सभी कर्मचारी मोर्चे पर डटे हुए

रेलवे कर्मचारी 24x7 आधार पर विभिन्न गुड्स शेड, स्टेशनों और कंट्रोल कार्यालयों में काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि माल की आपूर्ति प्रभावित न हो. लोको पायलट, गार्ड कुशलता से ट्रेनों को चला रहे हैं. ट्रैक, सिग्नलिंग, ओवरहेड उपकरण, लोकोमोटिव, कोच और वैगनों के प्रमुख रखरखाव कर्मचारी ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बुनियादी ढांचे को बनाए हुए हैं. वे आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर कोरोना योद्धा हैं.

ये भी पढ़ें

दुनिया में कोरोना से अबतक 8 लाख 7 हजार मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.50 लाख नए मामले

Coronavirus: देश में पहली बार एक दिन में हुए सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट, 24 घंटे में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget