एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उपचुनाव पर लॉकडाउन का साया, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

ग्वालियर में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू हो गया है. इंदौर और भोपाल में भी लॉकडाउन लागू हो सकता है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामलों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. ग्वालियर में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू हो गया है तो वहीं इंदौर और भोपाल पर लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है. कांग्रेस का कहना है कि ये राजनीतिक कोरोना है यानी ये सब बीजेपी सरकार की उपचुनाव टालने की साज़िश है.

भोपाल के इब्राहिम गंज इलाक़े में सोमवार से एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा हुआ है. इस इलाक़े में अचानक कोरोना के मरीज़ बढ़े तो प्रशासन को मजबूरन ये कदम उठाना पड़ा. यहां की गालियों में सन्नाटा पसरा है और हर तरफ पुलिस का पहरा है. डाक्टरों की टीमें घर-घर जाकर सैंपल ले रहीं हैं.

डाक्टर सिद्धार्थ कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों में यहां से एक दिन में बीस और तीस मरीज मिले, तो चिंता हुई मगर अब हालत बेहतर हो रहे हैं. भोपाल के इस छोटे से मोहल्ले में सौ के करीब कोरोना संक्रमित लोग हैं, तो भोपाल में कुल संख्या चार हज़ार तक जा पहुंची है.

इंदौर में एक हज़ार से ज़्यादा एक्टिव केस हैं. वहीं पूरे मध्य प्रदेश में 19 हज़ार केस सामने आए हैं. मुरैना, ग्वालियर में भी तेज़ी से मामले बढ़े हैं. ग्वालियर में अब बढ़ते केस पर क़ाबू पाने के लिए एक हफ़्ते का सख्त लॉकडाउन लग गया है.

भोपाल और इंदौर में भी लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है. उधर सरकार के मंत्री इसका खंडन करते हैं और वक्त पड़ने पर ही लॉकडाउन लगाए जाने की बात करते हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कहते हैं कि अभी हालात इस लायक़ नहीं हुए हैं की लॉकडाउन लागू करने की नौबत आए. फिर भी प्रदेश में वॉट्सएप पर लॉकडाउन के संदेशों ने लोंगों को डरा दिया है.

पूरे प्रदेश में पिछले दस दिन से लगातार 300 से ज़्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं. उधर सरकार को आने वाले दिनों में 25 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी कराना है. इस हालत में चुनाव टाले भी जा सकते हैं. यही वजह है कि कांग्रेस इसे सरकार की नाकामी बताकर इसे पॉलिटिकल कोरोना कह रही है. कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं कि ये चुनाव टालने की साज़िश लगती है. अनलॉक के बाद एमपी क्या पूरे देश में कोरोना के केस बढ़े हैं.

इन हालातों में कैसे उपचुनाव होंगे इस बात ने सरकार और विपक्ष दोनों को चिंता में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें:

सचिन पायलट पर बरसे अशोक गहलोत, कहा- हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बने, अच्छी अंग्रेजी बोलना ही सबकुछ नहीं होता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget