एक्सप्लोरर

फूलों की घटा में छटा बिखेर रहा ब्लू पॉपी, जानिए कैसे पहुंचा था जापान से भारत

फूलों की घाटी में इन दिनों जापान का राष्ट्रीय फूल ब्लू पॉपी अपनी खूब छटा बिखे रहा है. यूं तो कोरोना के चलते इस साल घाटी में एक भी पर्यटक फूलों के दीदार को नहीं पहुंचा लेकिन ये फूल तो खूबसूरती के साथ खिले हैं.

जोशीमठ, एबीपी गंगा: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इन दिनों जापान का राष्ट्रीय फूल और हिमालयन क्वीन ब्लू पॉपी अपनी छटा बिखेर रहा है. हालांकि इस साल वैश्विक महामारी के चलते एक भी पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार को नही पहुंचा है. फिर भी घाटी में इसकी रौनक देखते ही बनती है. यह फूल अपनी ही रंगत से खिला हुआ है और इसकी छटा अपनी ओर आर्कषित कर रही है.

फूलों की घाटी में ब्लू पॉपी के फूल को विदेशी सैलानी खासा पसंद करते हैं. खासतौर से जापान से सैकड़ों पर्यटक इसको देखने फूलों की घाटी में हर साल आते हैं. ब्लू पॉपी को हिमालयी फूलों की रानी भी कहा जाता है. जुलाई से अगस्त के आखिर तक हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में यह फूल प्रचुर मात्रा में खिलता है. दुनिया में ब्लू पॉपी की 40 प्रजातियां मौजूद हैं. इनमें से 20 तो भारत में ही पाई जाती हैं. इस फूल की जड़ों को जहरीला माना जाता है.

समुद्रतल से 12995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली फूलों की घाटी जैव विविधिता का खजाना है. यह दुनिया की इकलौता जगह है, जहां पर प्राकृतिक रूप से 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं. यहां दुनिया के दुर्लभ प्रजाति के फूल, वन्य जीव-जंतु, जड़ी-बूटियां व पक्षी पाए जाते हैं. फूलों की घाटी को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था. वहीं, वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व प्राकृतिक धरोहर का दर्जा प्रदान किया.

रोचक है ब्लू पॉपी की कहानी ब्लू पॉपी के फूलों की घाटी में आने की कहानी भी काफी रोचक है. 4 दशक पहले यह फूल फूलों की घाटी में नही था. 1981 तक यह फूल घाटी में नजर नहीं आता था. इसी वर्ष जापान के शोध छात्र चो बकांबे फूलों पर शोध के लिए अपने अन्य शोध छात्रों के साथ फूलों की घाटी आए. इसी दौरान उन्होंने जापान में पसंद किए जाने वाले ब्लू पॉपी के बीज घाटी में बिखेरे. तीन साल बाद जब वह दोबारा फूलों की घाटी आए तो वहां ब्लू पॉपी की क्यारी सजी थी. तब से यह फूल लगातार यहां खिल रहा है.

जापानी पर्यटकों की पहली पसंद यह फूल जापान में प्रचुर मात्रा में खिलता है. इसीलिये हर साल सैंकड़ों जापानी पर्यटक इस फूल को यहां देखने आते हैं. यहां पर इस फूल के साथ अपने राष्ट्रीय गीत भी गाते हैं. जापान में ब्लू पॉपी को खासा पसंद किया जाता है. फूलों की घाटी में इस फूल को देख कर जापानी पर्यटक खुश होते हैं.

ये भी पढ़ेंः

चारधाम यात्रा को लेकर आई अच्छी खबर, उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को दी मंजूरी

उत्तराखंड: नए स्वरूप में नजर आएगा ऐतिहासिक सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, जानें- माउंट एवरेस्ट से क्या है संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget