एक्सप्लोरर

Kishanganj Murder: किशनगंज में बेकाबू हुई भीड़, युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Youth Beaten: युवक की पिटाई के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

किशनगंज में मंगलवार को एक युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जिले के बहादुरगंज प्रखंड के गुआबरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन डूबाडांगी में कथित तौर पर चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

अस्पताल ले जाने के दौरान मौत 

मृतक की पहचान शब्बीर आलम उम्र 35 साल, पिता हिदायत अली, सुखान दिघी वार्ड संख्या 7 दिघलबैंक के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक युवक पूर्व से दागी था और उसके ऊपर दिघलबैंक थाना में तीन मामले दर्ज थे. वहीं मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने उसे कथित तौर पर चोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के भाई मो शाकिर ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है. एकलाख ने जाफर को सुपारी दी थी. मो. शाकिर ने कहा कि जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था और मृतक युवक कोर्ट में मामले की पैरवी करता था, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई.

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार, थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

एसपी ने कहा कि चोरी के दौरान रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई की, जहां इलाज कराने के क्रम में उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 6 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: चिराग पासवान को बड़ा झटका, पिता रामविलास के क्षेत्र में चाचा पारस ने लगाई सेंध, 38 नेता RLJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: 'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें
IndiGo Flight Cancel: संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

IPO Alert: Luxury Time IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
New Labour Code 2024: Take-Home Salary क्यों कम होगी ? Full Salary Breakdown Explained | Paisa Live
IPO Alert: Western Overseas Study Abroad Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|
GST का बड़ा खतरा: Property खरीदने में एक छोटी गलती और आपकी Property हो सकती है Attach| Paisa Live
India-Russia Mega Defense Deal! India को मिलेगी Russia की Nuclear-Powered Submarine
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: 'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें
IndiGo Flight Cancel: संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Year Ender 2025: साल 2025 में साउथ की फिल्मों ने चटाई बॉलीवुड को धूल,  हिंदी की दो फिल्में ही बचा पाईं लाज
साल 2025 में साउथ की फिल्मों ने चटाई बॉलीवुड को धूल, हिंदी की दो फिल्में ही बचा पाईं लाज
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
लगातार कमजोर हो रहा रुपया! विदेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की जेब पर बड़ा बोझ
लगातार कमजोर हो रहा रुपया! विदेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की जेब पर बड़ा बोझ
Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट ने बिना दूल्हा-दुल्हन कराया रिसेप्शन, भुवनेश्वर से ऑनलाइन शामिल हुआ न्यूली वेड कपल
इंडिगो की फ्लाइट ने बिना दूल्हा-दुल्हन कराया रिसेप्शन, भुवनेश्वर से ऑनलाइन शामिल हुआ न्यूली वेड कपल
Embed widget