एक्सप्लोरर

मोतिहारी में मोहर्रम जुलूस के दौरान झड़प में एक युवक की मौत, पूर्व के विवाद को लेकर उलझ गए लोग

Siwan Murder: मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मामले में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया. अभी स्थिति नियंत्रण में है.

Siwan Young Man Murder: मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान झड़प हो गई. झड़प के बाद घटना में विवाद बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में एक युवक के गले पर तलवार से वार कर दिया गया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. मृर्तक युवक की पहचान 22 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गई है. वहीं घटना में अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनका मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. पूरी घटना रविवार शाम की बताई जा रही है.

मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में मारपीट

जानकारी के अनुसार पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरेराम पंचायत के कनकट्टी बाजार की है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर मोहर्रम के भीड़ भाड़ के बीच करतब दिखाने को लेकर हर कोई हाथो में लाठी-डंडा एवं तलवार, बरछी आदि लेकर मोहर्रम जुलूस में शामिल हुआ था. इसी बीच रास्ते में अजय यादव, धन्नजय कुमार एवं नवल किशोर यादव मोहर्रम जुलूस देख रहा था, तभी जुलूस में शामिल करतब दिखाने को लेकर तलवार लिए हुए लोगों से अजय यादव की कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई.

इसी बीच अजय यादव के गला पर तलवार से वार कर दिया गया. इस घटना में अजय यादव बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए मेहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां डॉक्टर हरेंद्र कुमार रवि ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना में मृर्तक के चचेरे भाई नवल किशोर यादव को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. 

घटना के संबंध में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहसी थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई घटना मोहर्रम से जुड़ी हुई नहीं है. पुरानी रंजिश को लेकर घटना घटित हुई है. वही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लिया. अभी स्थिति नियंत्रण में है. अफवाह फैलाने वाले एवं सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. अगर कोई अफवाह फैलता है तो कार्रवाइ की जाएगी. 

पहले से चल रहा था विवाद- पुलिस अधीक्षक 

घटना की जानकारी मिलते ही चकिया एसडीपीओ, मोतिहारी एसपी, बेतिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है. मृतक अजय यादव के सगे भाई ने बताया कि पंचायत चुनाव में चचेरे भाई राजेश राय प्रत्याशी थे, तो चुनाव के दौरान निजामुद्दीन के साथ विवाद हुआ था. तब से हमेशा मनमुटाव चल रहा था. 15 दिन पूर्व भी विवाद हुआ था, इस मामला में मेहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अब मोहर्रम में करतब दिखाने के दौरान तलवार से वार कर अजय यादव की हत्या कर दी गई. 

ये भी पढ़ें: गोपाल खेमका की हत्या के मामले में मायावती बोलीं- बिहार में राजनीति काफी गर्म है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget