एक्सप्लोरर

आरा में महिला होमगार्ड के बेटे की मौत, CPR देती रही मां, उठने के लिए कहती रही लेकिन…

Bihar News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय मोहित की बुधवार को मौत हुई है. कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि मोहित ने आत्महत्या की है.

एक मां हर हाल में अपने बेटे को जिंदा देखना चाहती थी. कभी वह सीपीआर देती रही तो कभी मां भगवती से प्रार्थना करती रही. मामला आरा के सदर अस्पताल का है. बीते बुधवार (30 जुलाई, 2025) को नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ले में एक महिला होमगार्ड के बेटे की संदिग्ध पिरस्थिति में मौत हो गई. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया लेकिन जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक गोढ़ना रोड निवासी संतोष कुमार शर्मा का 15 साल का बेटा मोहित था. उसकी मां चांदनी कुमारी होमगार्ड हैं. आरा कलेक्ट्रेट में तैनात हैं. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इसे सुसाइड माना जा रहा है. 

इकलौता बेटा था मोहित

अपने इकलौते बेटे की बेहोश होने की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात मां चांदनी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचीं. वो कभी सीपीआर देती रहीं तो कभी बेटे के हाथ-पैर को रगड़ती रहीं. बार-बार उठने के लिए कहती रहीं लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था.

मां की मानें तो बुधवार की सुबह बेटे को नाश्ता कराकर उन्होंने स्कूल भेजा था. बेटे ने स्कूल जाने से पहले मां से कहा था कि शाम को पार्क घूमने जाएगा. इसके बाद वो (चांदनी) खुद ड्यूटी पर चली गईं.

मोहित के पिता ने थाने में दिया आवदेन

घटना की जानकारी मिलते ही नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मोहित के पिता ने थाने में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि उनका लड़का अपने मकान में बेहोश पड़ा था. इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर घर चले आए.

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि बुधवार की दोपहर मोहित मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. उसी दौरान फोन पर नोकझोंक हुई. फिर उनसे खुदकुशी कर ली. मोहित दो बहनों में छोटा था. परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget