एक्सप्लोरर

क्या बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना? संजय राउत ने दिया बड़ा संकेत

राउत ने कहा कि हम पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ इस पर चर्चा करेंगे और यह तय करेंगे कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाए या नहीं.

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लेगी. शिवसेना पार्टी के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने मंगलवार को यह बात कही. राउत ने कहा कि वहां हमारे लोगों की बहुत सारी मांगें हैं. हम पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ इस पर चर्चा करेंगे और यह तय करेंगे कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाए या नहीं.

बिहार के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के राजनीति में आने के फैसले पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत पसंद से जो करना चाहते हैं, करने के लिए स्वतंत्र हैं. राउत ने कहा, "हमारी आपत्ति इस पर थी कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की. जब वह डीजीपी थे, तब उन्होंने अपने लाभ के लिए पुलिस और दोनों राज्यों के लोगों के बीच दरार डालने की कोशिश की.

उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या सुशांत मामला राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र था, इसे राउत ने स्वीकार किया, लेकिन इस पर चर्चा करने से मना कर दिया. हालांकि, उन्होंने बताया कि शिवसेना पूरे प्रकरण से असंतुष्ट है, लेकिन जिन लोगों ने टीवी चैनलों पर चिल्लाते हुए पार्टी पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया, उन्हें अपने कर्म का फल मिलेगा.

सुशांत मामले में सीबीआई से सवाल पूछना चाहिए- राउत

राउत ने कहा, "वे सुशांत मामले में मुंबई पुलिस जांच की आलोचना कर रहे थे. अब, जांच एक महीने से अधिक समय तक सीबीआई के पास है. लोग जानना चाहते हैं कि इसका परिणाम क्या है. यदि उनमें (शिवसेना के आलोचकों) हिम्मत है, तो उन्हें अब सीबीआई से सवाल पूछना चाहिए, जैसे उन्होंने पहले मुंबई पुलिस से जवाब मांगा था." भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी बैठक को लेकर हुए उपद्रवों का जिक्र करने पर राउत ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया और दावा किया कि 'यह शिवसेना और फडणवीस के बीच विशुद्ध रूप से तय साक्षात्कार' था.

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महागठबंधन की महाअघाड़ी सरकार, जिसमें शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं, अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने घोषणापत्र को बताया बदलाव पत्र, कहा- 18 महीने में खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget