एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन से क्यों अलग हो गई थी नीतीश कुमार की पार्टी JDU? केसी त्यागी ने अब किया बड़ा खुलासा

Bihar Assembly Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर आने का खुलासा हो गया है. जदयू नेता केसी त्यागी के बयान से आने वाले दिनों में बिहार की सियासत गर्म हो सकती है.

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन के खेमे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों बाहर आ गए थे? मोदी सरकार को उखा़ड़ने चली जदयू के पलटी मारने की क्या वजह थी? इस सवाल पर अटकलों का बाजार गर्म था. अब जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सवाल का जवाब दिया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष दल लामबंद हुए थे. विपक्षी दलों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया जाता है.

कहा जाता है कि इंडिया गठबंधन की कल्पना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी. विपक्षी दलों की एकता आकार लेने के बाद सियासी घमासान मच गया था. बिहार में आगामी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से मोहभंग होने पर बड़ा खुलासा हुआ है. जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस का जातिगत जनगणना पर आंतरिक टकराव है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत गठबंधन में शामिल कई दल भी जाति आधारित जनगणना का विरोध कर रहे थे."

जाति जनगणना से कतरा रही केंद्र सरकार ने अचानक पलटी मारते हुए सहमत हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति जनगणना के मुद्दे पर मुखर थे. सार्वजनिक मंचों से जाति जनगणना की मांग जारी थी. 2022 में नीतीश कैबिनेट ने जाति आधारित सर्वे का प्रस्ताव मंजूर किया था.

केसी त्यागी ने बताई JDU के इंडिया गठबंधन से बाहर आने की वजह

सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया. कांग्रेस समेत राजद केंद्र सरकार पर जाति जनगणना कराने का दबाव बनाने लगी. मोदी सरकार ने पलटी मारते हुए जातीय जनगणना का फैसला लिया. केसी त्यागी जाति आधारित जनगणना का विरोध करने को भी नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने की वजह मानते हैं. नए खुलासे से चुनावी साल में बिहार की सियासत और गर्म हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने वाली स्वाति मिश्रा के पिता बीजेपी में शामिल, लड़ेंगे बिहार चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget