एक्सप्लोरर

बिहार: मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा रहे? क्या कुछ बता रहे BLO? समझिए

Voter Revision Campaign: पटना में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन अभियान पर मतदाताओं ने विपक्ष के आरोपों को नकार दिया है. फॉर्म में जरूरी जानकारी भरने और दस्तावेज जमा करने को लेकर वे पूरा सहयोग कर रहे हैं.

Voter List Verification Campaign: पटना में निर्वाचन आयोग की ओर से चलाया जा रहा वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव अब जमीनी स्तर पर शुरू हो चुका है. राजधानी के अलग-अलग इलाके में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. उनके साथ एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट भी रहते हैं जो अभियान की निगरानी करते हैं.

गुरुवार (03 जुलाई, 2025) को एबीपी न्यूज़ की टीम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ग्राउंड पर जाकर जाना कि कैसे क्या कुछ हो रहा है. राजीव नगर में दिखा कि बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म बांट रहे हैं और उन्हें यह भी समझा रहे हैं कि उसे कैसे भरना है और कौन-कौन से दस्तावेज देने हैं.

क्या है एनुमरेशन फॉर्म

इस फॉर्म में मतदाता को उनका नाम, पता, फोटो, EPIC नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम जैसी जानकारी देनी है. साथ ही मतदाता को हालिया फोटो लगाना अनिवार्य है. फॉर्म भरने के बाद इसे बीएलओ को वापस देना होगा.

कौन से दस्तावेज करने होंगे जमा?

एक जुलाई 1987 से पहले जन्मे लोगों को अपनी जन्म तिथि या जन्म स्थान की पुष्टि के लिए कोई एक वैध दस्तावेज देना होगा. इसके लिए पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र, बैंक/LIC/पोस्ट ऑफिस से जारी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज मान्य होंगे. वहीं एक जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेजों के साथ माता-पिता में से किसी एक का वैध दस्तावेज भी देना अनिवार्य होगा.

विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले मतदाता?

दूसरी ओर इस अभियान को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं. महागठबंधन का आरोप है कि चुनावी साल में यह अभियान बीजेपी के इशारे पर चलाया जा रहा है और इससे गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं. हालांकि, स्थानीय वोटरों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह प्रक्रिया जरूरी और पारदर्शी है. इससे वोटर लिस्ट में शुद्धता आएगी और नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है और किसी भी पार्टी के दबाव में नहीं आती.

अभियान की निगरानी में कोई ढिलाई नहीं

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों को इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग मिल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि ड्राइव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे और फर्जी नामों को सूची से हटाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा
बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget