एक्सप्लोरर

1989 के दंगों में उजड़ा गांव बना बिहार का पहला स्मार्ट विलेज, इन आधुनिक सुविधाओं से है लैस

Bihar First Smart Village: बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को उद्घाटन करेंगे. स्मार्ट गांव बनने को लेकर गांव सहित इलाके के लोगों में हर्षोल्लास व उत्साह का माहौल है.

Bihar First Smart Village: बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना अंतर्गत नवादा-खरौनी पंचायत के बाबरचक गांव में 11 एकड़ सरकारी भूमि पर सूबे का पहला स्मार्ट विलेज बनकर तैयार हो गया है. जिसका आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. बता दें कि 1989 के दंगे के समय में तत्कालीन आराजी बाबरचक गांव पूरी तरह से उजड़ गया था, अब यहां स्मार्ट गांव बनने को लेकर गांव सहित इलाके के लोगों में काफी हर्षोल्लास व उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है.  

‘गांव में आने के लिए नहीं थी सड़क’ 
बताया जा रहा है कि जहां इस स्मार्ट विलेज का निर्माण हुआ है, वहां करीब तीन दशक पूर्व तक घनी आबादी बसती थी. पूर्वी बिहार को कलंकित करने वाले 1989 के दंगों ने पूर्व के आराजी बाबरचक गांव को पूरी तरह से उजाड़ दिया था. यहां के लोग अपनी जन्मभूमि को छोड़ कर धोरैया प्रखंड के बलियास, भागलपुर के अगरपुर-पीथना सहित अन्य गांवों में जाकर बस गए थे. उजड़े हुए स्थान पर स्मार्ट विलेज बनने से बाबरचक सहित आसपास के ग्रामीण काफी उत्साहित दिख रहे हैं.

रजौन के पूर्व प्रमुख सह रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान ने कहा कि आज से डेढ़ दशक पूर्व तक इस गांव में आने के लिए सड़क नहीं थी, गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित नवादा बाजार में वाहनों को रखकर अपने गांव पैदल आते थे. अब यहां बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बना है, यह उनके पंचायत के लिए गौरव की बात है.

वहीं नवादा-खरौनी पंचायत की मुखिया आरती देवी ने बताया कि स्मार्ट विलेज में जो अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं, उसका लाभ आसपास के लोगों को भी मिलेगा, इससे दशकों तक उपेक्षित इस सुदूर देहाती क्षेत्र में विकास को नया आयाम मिलेगा.

स्मार्ट विलेज के लाभुकों को मिलेंगी ये सुविधाएं 
स्मार्ट विलेज बांका जिला प्रशासन के नवाचार का अद्भुत उदाहरण है. देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम के ग्रामीण विकास के संदर्भ में पूरा (PURA) की संकल्पना को जिला प्रशासन ने इस उन्नति ग्राम में साकार किया है. इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए वैसे 164 भूमिहीन गरीब परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देकर कुल 10 एकड़ 30 डिसमिल जमीन, जिसमें बाबरचक मौजे के 7 एकड़ 13 डिसमिल जमीन एवं भीमकारचक मौजे के 3 एकड़ 17 डिसमिल जमीन में उच्चतम कोटि के बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित अवसंरचना को स्थापित करते हुए बसाया गया है, जो रजौन प्रखंड के अलग-अलग हिस्सों में सड़क के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे. यह उन्नति ग्राम टाउनशिप के तर्ज पर बसाया गया है.

स्मार्ट विलेज में 164 परिवारों का मकान बनना है. जिसमें अभी 65 लोगों का ही मकान बना है. प्रथम चरण में 65 लोगों को मकान दिया जाएगा. प्रत्येक घर तक पक्की सड़क और नाली, सभी घरों में नल का जल से पेयजल आपूर्ति, हर घर बिजली का स्मार्ट मीटर के साथ घरों में विद्युत कनेक्शन, एकीकृत 10 किलोवाट सोलर पैनल से सभी गलियों को सोलर लाइट से प्रकाशित करना तथा मुख्य सड़क से गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है. 

आदर्श मॉडल के रूप में होगा स्थापित
इसके अतिरिक्त यहां के लोगों के लिए आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, आदर्श सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, मंदिर, सीढ़ीनुमा तालाब, ग्रामीण हाट के अलावे खेल का मैदान, जिसमें फुटबॉल ग्राउंड, रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है. इसके अलावा सभी ग्रामीण परिवारों को जीविका समूह से जोड़कर सतत जीविकोपार्जन, पशुपालन, मत्स्यपालन, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम से जोड़ते हुए इस ग्राम को एक ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया जा रहा है.

स्मार्ट विलेज की मुख्य विशेषता
• 20 डिसमिल जमीन पर कैंपस के अंदर मॉडल स्कूल का निर्माण हुआ है, जहां पहली से 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी. 
• 30 डिसमिल जमीन पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना है, मामूली इलाज के लिए यहां के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
• 2.1 किमी तक कैंपस के अंदर बीचोंबीच सड़क का निर्माण हुआ है. जिससे धोरैया और रजौन दोनों प्रखंडों के लोग जुड़ेंगे.  
• हर घर में सोख्ता पीट के निर्माण के अलावे ड्रेनेज सिस्टम से जोड़े गए हैं.
• गली-गली में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है.
• पीएचईडी विभाग द्वारा 2 जल मीनारों के निर्माण के अलावा मिनी जलापूर्ति योजना से लाभुकों के घरों को जोड़ा गया है.
• एक सामुदायिक भवन, मछली पालन सहित छठ घाट के लिए एक तालाब और छोटे नौनिहालों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ है. 
• 3 डिसमिल जमीन हर आवास विहीन और भूमिहीन परिवारों को उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा- ‘खाली प्रवचन देने का काम...’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget