एक्सप्लोरर

Bihar Election: उपचुनाव को लेकर BJP ने बनाया 'मेगा प्लान'! कोर कमेटी की बैठक को लेकर क्या बोले विजय सिन्हा?

Bihar BJP: राजधानी पटना में शनिवार को बीजेपी की कोर कमेटी बैठक हुई. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संगठन को लेकर चर्चा की. वहीं, यह बैठक उपचुनाव को लेकर खास मानी जा रही है.

Bihar Election: लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी आलाकमान बिहार को लेकर काफी अलर्ट है. बिहार की सियासत पर पैनी नजर रखे हुए हैं और लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. चुनाव बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाती है. वहीं, शनिवार को राजधानी पटना में बीजेपी की कोर कमेटी बैठक हुई. इस बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव दोनों पर चर्चा हुई. वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में चार सीट इमामगंज, तरारी, रामगढ़ और बेलागंज में उपचुनाव होना है. चुनाव को लेकर बीजेपी खास रणनीति बनाने में जुटी हुई है. इस बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पहुंचे हुए थे.

वहीं, इस बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दे रखे हैं. जब प्रभारी आते हैं तो इस तरह की बैठकें होती हैं, यह एक नियमित बैठक थी. वहीं, उद्धव ठाकरे के बयान पर उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा कर रहे हैं इसलिए कुछ लोग परेशान हो रहे हैं.

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, ईडी वाले राहुल गांधी के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को ताकत दी है और राहुल गांधी उससे भयभीत हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष के लोग भारत कमजोर देखना चाहते थे, लेकिन जनता ने भारत को मजबूत बना दिया. देश की जनता को जिन लोगों ने दुखी करने का प्रयास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी जनता को ताकत दे दी. राहुल गांधी उस ताकत से भयभीत हो गए हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 अगस्त को अपने सोशल मीडिया 'एक्स' एकाउंट पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा कि ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मेरे आवास पर छापेमारी की जाएगी. ऐसा लगता है कि लोकसभा में उन्हें मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया. कोई बात नहीं, मैं ईडी का स्वागत करूंगा, चाय और बिस्किट के साथ.

ये भी पढे़ं: Bihar BJP: 'वह पागल हो गए हैं', बीजेपी मंत्री नीरज बबलू तेजस्वी यादव को लेकर बहुत कुछ कह गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget