एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पशुपति पारस-चिराग पासवान की लड़ाई में MP वीणा देवी की एंट्री, चाचा-भतीजे को दे डाली ये सलाह

Hajipur News: पशुपति पारस और चिराग पासवान की राजनीतिक लड़ाई में अब सांसद वीणा देवी की एंट्री हो गई है. उन्होंने चिराग पासवान के प्रति नरम रुख अपनाते हुए नसीहत दी है.

हाजीपुर: हाजीपुर सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच राजनीतिक लड़ाई में अब सांसद वीणा देवी की एंट्री हो गई है. वीणा देवी ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आपसी लड़ाई को इगो ना बनाएं और दोनों एक साथ हो जाएं हम लोगों का यही विचार है. स्वर्गीय रामवलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर क्षेत्र पर दावे को लेकर चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच विरासत की लड़ाई तेज हो गई है. 

पशुपति पारस और चिराग आमने-सामने 

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का दावा है कि मरने से पहले रामविलास पासवान ने उन्हें हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने और क्षेत्र की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी दी थी. पशुपति पारस कई बार कह चुके हैं कि रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत पर उनका अधिकार है. वहीं दूसरी तरफ लगातार चिराग पासवान हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि हमारे पिता ने हमेशा हाजीपुर को मां का दर्जा दिया है और पिता के ना रहने पर यह मेरा कर्तव्य है कि मैं हाजीपुर की जनता की सेवा करूं और पिता के अधूरे सपने को पूरा करूं.

चिराग ने साफ तौर पर कह दिया है कि हाजीपुर हमारे पिता का क्षेत्र है मैं हाजीपुर को नहीं छोड़ सकता हूं. इसे लेकर चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है वहीं चाचा पशुपति पारस ने चिराग को अपना भतीजा मानने से भी इनकार कर दिया और अब पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों ही हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं.

क्या कहना चाहती हैं एलजेपी सांसद वीणा देवी?

चाचा और भतीजे के बीच राजनीतिक विरासत की लड़ाई में एलजेपी सांसद वीणा देवी ने एंट्री की है और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान को नसीहत दी है. सांसद वीणा देवी ने चाचा और भतीजे को एकजुट हो जाने की सलाह दी है.  

उन्होंने कहा कि परिवार में अक्सर लड़ाई- झगड़ा होता रहता है. यह पारिवारिक मामला है. इस मामले का हल चाचा -भतीजा मिलकर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि एक साथ हो जाए, इतना ही नहीं सांसद वीणा देवी ने कहा कि हमारी कोशिश भी यही रहेगी कि चाचा और भतीजा एक साथ हो जाए. वैशाली सांसद वीणा देवी से चाचा भतीजे की लड़ाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्हें ये बयान दिया है.

सांसद वीणा देवी ने कहा कि मैं लोक जनशक्ति पार्टी में पहले भी रही हूं और आगे भी रहूंगी, जहां एक तरफ चाचा पशुपति पारस चिराग पासवान को अपना भतीजा मानने से इनकार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पारस की पार्टी की सांसद वीणा देवी का रुख चिराग पासवान के प्रति नरम है. वह दोनों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Top 5 News Headlines: तेज प्रताप के पैर पर क्यों 'गिरे' भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह?, बिहार पुलिस में बंपर बहाली | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget