एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के धराली हादसे में बिहार के 11 मजदूर लापता, 5 दिन बाद भी कोई पता नहीं, परिवार में मातम

Uttarakhand Tragedy: एक स्थानीय ठेकेदार ने परिजनों को फोन पर बताया कि प्रशासन ने खोजबीन की, लेकिन मजदूरों के गहरे मलबे में दबे होने से उनका पता नहीं चल सका. वहीं परिजन अब इन्हें मृत समझने लगे हैं.

पश्चिम चंपारण जिले में उस समय मातम छा गया. जब खबर आई कि उत्तराखंड के धराली में पहाड़ टूटने की भयावह घटना में जिले के 11 मजदूरों लापता हैं. भारी बारिश के कारण 5 अगस्त को हुए इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. घटना के पांच दिन बाद भी बिहार के 11 लोगों का कोई पता नहीं चला है.  

एक परिवार के तीन लोग बाप-बेटे लापता

सबसे बड़ा नुकसान पश्चिम चंपारण के सरगटीया पंचायत के मगलहिया गांव को हुआ है, जहां से 8 लोग लापता हुए. वहीं घोघा पंचायत से 3 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं. लापता होने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य देवराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं.

हादसे से पहले मजदूरों ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और बताया था कि भारी बारिश के चलते उस दिन काम बंद है. वे कमरे में ही आराम कर रहे हैं. करीब एक घंटे बाद सोशल मीडिया के जरिए हादसे की सूचना मिली, लेकिन तब तक किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं. जब लगातार कॉल करने पर भी मोबाइल बंद मिले, तब परिजनों को अनहोनी का शक हुआ.

वहीं स्थानीय एक ठेकेदार ने परिजनों को फोन पर बताया कि प्रशासन ने खोजबीन की, लेकिन मजदूरों के गहरे मलबे में दबे होने से उनका पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने रविवार के दिन प्रतीकात्मक रूप से पुतला बनाकर दाह संस्कार किया और श्राद्ध की तैयारी शुरू कर दी. हालांकि अभी उनकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

लापता 5 लोगों के नाम 

ब्रजेश यादव (27 वर्ष), मगलहिया गांव, सरगटीया पंचायत

संदीप कुमार (20 वर्ष) मगलहिया गांव

संदीप कुमार (20 वर्ष) मगलहिया गांव

अनिल कुमार

सुशील कुमार

विधायक ने की 20 लाख मुआवजा देने की मांग 

धराली हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रोजी-रोटी के लिए उत्तराखंड गए थे. अब उनके गांवों में सिर्फ खामोशी और मातम का सन्नाटा है. वहीं स्थानीय सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने गांव में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही बिहार सरकार और उत्तराखंड सरकार से 20 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रकृति से सरकार खिलवाड़ कर रही है, जिसकी वजह से आए दिन पहाड़ टूटने और हादसे होने की खबर सामने आती रहती है. उन्होंने यह भी मांग की कि प्रकृति से खिलवाड़ नहीं किया जाए. 

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में लगातार हो रही बारिश से 5 अगस्त को पहाड़ खिसक कर बस्ती पर आ गिरा, जिससे पूरा गांव मलबे में दब गया. इस हादसे में पश्चिम चंपारण जिले के अलग-अलग इलाकों के 11 लोग लापता हो गए है.

ये भी पढ़ें: CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने लाभार्थियों को भेजी पेंशन योजना की राशि, 1 करोड़ 12 लाख खाते में पहुंचे 1247.34 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget