एक्सप्लोरर

'Lalu Yadav के न चाहने से मुलायम सिंह PM की कुर्सी से रह गए दूर', RJD सुप्रीमो की 'MY' राजनीति पर उपेंद्र कुशवाहा ने उठाया सवाल

Upendra Kushwaha News: बिहार के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में भी इन दिनों लालू यादव काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, बक्सर में उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को लालू यादव को लेकर बड़ा बयान दिया.

बक्सर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बक्सर पहुंचे. वहीं, रविवार को उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) पर निशाना साधा. उन्होंने लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक समय ऐसा था कि जब लालू प्रसाद चाहते तो यादव समाज से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पीएम बन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. लालू यादव कभी नीतीश कुमार को पीएम बनने नहीं देंगे. लालू प्रसाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने के फिराक में पड़े हैं. भले ही वे छह महीने या एक वर्ष के लिए ही बने.

शिक्षा विभाग पर बोले उपेंद्र कुशवाहा 

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार को पीएम का सपना दिखाया गया तब से वो सरकारी कार्यों में रुचि लेना बंद कर दिए हैं. इससे लॉ एंड ऑर्डर, अराजकता से बिहार पूरी तरह कराह रहा है. वहीं, शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक पर उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार लाने के लिए जिस व्यक्ति के द्वारा तुगलकी फरमान जारी किया जाता रहा है, उससे शिक्षा में सुधार तो होता नहीं बल्कि परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं. अभी जो कुछ भी सरकार में हो रहा है, मुझे नहीं लगता है कि सोच समझ कर हो रहा है. 

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार जब से महागठबंधन में गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री बनने का सपना दिखाया गया है. सपना दिखाने वाले भी आज उनके साथ दगा कर रहे हैं, जो सबके सामने है. किस विभाग में क्या हो रहा है? वक्त मिला तो बैठ गए वरना सरकारी काम में रुचि लेना ही नीतीश कुमार बंद कर दिए हैं. कई कामों के लिए तेजस्वी को इशारा करते हैं कि इनसे समझ लीजिए. बिहार सरकार में बिल्कुल अराजक व्यवस्था है. 

सदन से सड़क पर आए हैं- उपेंद्र कुशवाहा 

एनडीए गठबंधन में अपने हिस्से की सीटों को लेकर आरएलजेडी प्रमुख ने बताया कि सब कुछ तय हो चुका है. इसे लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है. समय आने पर इसे लोगों के बीच लाया जाएगा. वहीं, उन्होंने पार्टी बदलने या फिर नई पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि अगर कोई दूसरा पार्टी बदलता है तो कोई बात नहीं और हमने पार्टी बदला तो हमसे सवाल पूछे जाते हैं. दूसरे लोग तो सड़क से सदन की कुर्सी के लिए बदल जाते हैं. हमने तो जब जब कुर्सी बदली है, सदन से सड़क पर आए हैं. हमेशा कालेजियम सिस्टम, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लोगों की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav: 'लालू यादव और नीतीश कुमार के पैर पकड़ लें', 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर बिफरे पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget