एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Recruitment: शिक्षक नियुक्ति को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पूछे 5 बड़े सवाल, सामाजिक न्याय की बात पर लालू को घेरा

Upendra Kushwaha Statement: जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, शिक्षक भर्ती को लेकर गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम को आड़े हाथों लिया.

पटना: राजधानी पटना में गुरुवार को बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली (Bpsc Teacher Recruitment)को लेकर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बहाली को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. वहीं, आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर एक्स पर पांच सवाल नीतीश सरकार से पूछे हैं. इसके साथ ही खास कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले बताएं कि किस वर्ग के लोगों को कितनी नौकरी मिली है? तभी तो आपके सामाजिक न्याय का सच पता चलेगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को घेरा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को नौकरी मिल रही है हमें भी इस बात की खुशी है लेकिन लालू यादव और सीएम नीतीश सरकार को कुछ बातें आज सबके सामने जरूर रखनी चाहिए. उन्होंने सबसे पहले सवाल पूछा कि कुल भर्ती में पूर्णत: नई नियुक्ति कितनी है?क्योंकि जो जानकारी मीडिया के माध्यम से हमलोगों तक पहुंच रही है उसके अनुसार 40 से 45 हजार नियोजित शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है. इसके बाद उन्होंने दूसरा सवाल पूछा कि बिहार के कितने युवाओं को इसमें रोजगार मिला? हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार डोमिसाइल नीति नहीं लागू करने से 20 से 25 हजार अन्य राज्यों के युवाओं को इस भर्ती में नौकरी मिली है.

लालू यादव पर कुशवाहा का तंज

आगे आरएलजेडी प्रमुख ने सरकार से पूछा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले बताएं कि किस वर्ग के लोगों को कितनी नौकरी मिली है? तभी तो आपके सामाजिक न्याय का सच पता चलेगा. इसके अलावा उन्होंने चौथा सवाल किया कि अगर भर्ती में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें महिलाएं और दिव्यांग भी शामिल हैं वो कौन हैं?

'लालू-नीतीश सरकार को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए'

कुशवाहा ने शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर नीतीश सरकार से कई सवालों का जवाब मांगे हैं. उन्होंने पांचवा सवाल पूछा कि जब आप शिक्षकों का स्कूल आवंटन एक महीने बाद करने वाले हैं, डॉक्यूमेंट की जांच भी आपकी अधूरी है, तमाम गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थी आपसे गुहार कर रहे हैं. ऐसे में नियुक्ति पत्र बांटने की इतनी जल्दबाजी क्यों है? आगे उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश सरकार को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए. मीडिया के मित्रों से भी मेरा निवेदन है कि आप सरकार से उपर्युक्त 5 सूत्री सवालों को अवश्य पूछें.

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher Recruitment: शिक्षक बहाली में JDU-RJD के क्रेडिट लेने पर आई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget