एक्सप्लोरर

कर्नाटक नहीं जा रहा बेगूसराय का मक्का अनुसंधान केंद्र? सदन में शिवराज सिंह चौहान ने बता दी पूरी बात

Begusarai Maize Research Center: विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रम फैलाने में तो कुछ नेता मास्टर हैं. हालांकि उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया.

Shivraj Singh Chouhan: बेगूसराय में जो मक्का अनुसंधान केंद्र है वो वहीं रहेगा. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को सदन में दी. केंद्रीय कृषि मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक मित्र ने बेगूसराय में जो मक्का अनुसंधान केंद्र है उसको लेकर कहा कि बदला जा रहा है. तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि भ्रम फैलाने में तो कुछ नेता मास्टर हैं. मैं कहना चाहता हूं कि बेगूसराय में जो मक्का का अनुसंधान केंद्र है वो बेगूसराय बिहार में ही रहेगा. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाए थे सवाल

दरअसल बेगूसराय में जो मक्का अनुसंधान केंद्र है उसको लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, "आखिर बिहार और बिहार के किसानों से क्या दिक्कत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, NDA और भाजपा को? भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) के बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र को नरेंद्र मोदी सरकार ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है." 

तेजस्वी यादव ने अपने इस पोस्ट में एक पत्र को भी शेयर किया था जो 31 दिसंबर 2024 की तारीख का था. शिवराज सिंह चौहान के लेटर हेड पर बीवाई राघवेंद्र को संबोधित करते हुए यह पत्र लिखा गया था. बेगूसराय स्थित राष्ट्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक के शिवमोग्गा में शिफ्ट होने की चर्चा की गई थी. तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद 18 मार्च को गिरिराज सिंह ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी. लिखा था, "ये जो आज बेगूसराय मक्का अनुसंधान केंद्र पर अफवाह फैला रहे हैं, उसपे हमने 17 जनवरी को ही पहल कर दी थी. मेरे सांसद रहते ये भरोसा रखें कि ये कहीं नहीं जाएगा."

ललन सिंह ने भी तेजस्वी पर बोला हमला

शिवराज सिंह चौहान के बाद उधर जेडीयू सांसद ललन सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. ललन सिंह ने कहा, "हम पहले भी कहते रहे हैं कि तेजस्वी यादव जी अपने रात में सपना देखते हैं और सुबह में उसकी प्रतिक्रिया देते हैं. उसके बाद औंधे मुंह गिरते हैं. आज तो कृषि मंत्री ने घोषणा कर दी कि बेगूसराय में जो मक्के का अनुसंधान केंद्र है वो रहेगा वहीं रहेगा. कर्नाटक में अगर आवश्यकता होगी तो वहां नया खोलेंगे."

 यह भी पढ़ें- Kisan Credit Card: बिहार के किसान ध्यान दें! सरकार कर रही 0% पर KCC का लाभ देने की तैयारी, पढ़ें काम की खबर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget