एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

लंबे समय से बीमार चल रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्टस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

नई दिल्ली: लंबे समय से बीमार चल रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्टस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. इस संबंध में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी है. बता दें कि रामविलास पासवान का शनिवार को ही हार्ट का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद सभी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन दुआओं का कोई असर नहीं हुआ और बिहार की राजनीति के कद्दावर दलित नेता माने जाने वाले रामविलास पासवान ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

कई नेताओं ने व्यक्त किया शोक

रामविलास पासवान के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. सभी दलों के नेताओं ने रामविलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश ने एक विज़नरी नेता को खो दिया है. राष्ट्रपति ने कहा- वह संसद में सबसे सक्रिय और लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्यों में से एक थे. वह दबे कुचलों की आवाज थे.राष्ट्रपति के अलावा भी कई नेताओं ने रामविलास पासवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

1969 में राजनीति में रखा था कदम

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने बिहार के खगड़िया के शाहरबन्नी में 5 जुलाई 1946 में जन्म हुआ था. उन्होंने 1969 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. इससे पहले उन्हें 1969 में ही बिहार पुलिस के डीएसपी के रूप में चुना गया था. फिलहाल वो राज्यसभा सांसद थे और केंद्रीय कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे.

इन नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

सीएम नीतीश कुमर ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाई चिराग पासवान जी, आदरणीय चाचा रामविलास पासवान जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूँ. उनके साथ बिताए पल याद आ रहे हैं. इस दुःख की घड़ी में पूरा राजद परिवार आपके साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. ॐ शान्ति ॐ

भाई @iChiragPaswan जी, आदरणीय चाचा श्री रामविलास पासवान जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूँ। उनके साथ बिताए पल याद आ रहे हैं।

इस दुःख की घड़ी में पूरा राजद परिवार आपके साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति ॐ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget