एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान के मन में क्या है? क्यों कहा- लड़ेंगे विधायक का चुनाव

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ कहा कि उनकी इच्छा है कि वह विधायक बनें, चिराग पासवान ने साफ किया कि मेरा राजनीति में आना का मुख्य कारण बिहार और बिहारी ही है.

MP Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने विधायक बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है, चिराग पासवान ने कहा है कि सांसद बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण विधायक बनना है और जल्द ही इस पर पार्टी फैसला करेगी. शनिवार को पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर विपक्ष पर हमला भी किया.

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

चिराग पासवान ने विपक्ष के जरिए राज्यसभा में सभापति पर सवाल खड़ा करने को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के बीच अविश्वास के हालात बने हुए हैं, इसलिए वो अक्सर एनडीए की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं. जबकि एनडीए की सभी पार्टियां बिल्कुल सहज रूप से सरकार में शामिल हैं. वहीं चिराग ने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी. जब चिराग पासवान से पूछा गया कि चिराग पासवान विधायक कब बनेंगे? तो उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा रही है कि वह अपनी पार्टी का विजन 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को लेकर यह सोच रखते हैं, उन्हें बिहार में रहना है.

केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि उनकी इच्छा है कि वह विधायक बनें, चिराग पासवान ने साफ किया कि मेरा राजनीति में आना का मुख्य कारण बिहार और बिहारी ही है. चिराग ने कहा कि एक सांसद बनने से ज्यादा मेरे लिए जरूरी विधायक की भूमिका होगी, जहां मैं अपने राज्य में रहकर बिहार के लिए काम कर सकूं. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को धरातल पर उतार सकूं. बता दें कि चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर 2025 में नहीं तो 2030 में वह बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे.

सीएम बनने के सवाल पर क्या कहा?

उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान केंद्रीय राजनीति पर ज़्यादा ध्यान देते थे, लेकिन मैं खुद को राज्य की राजनीति में ज्यादा देखता हूं. अगर 2025 में नहीं तो 2030 में आप मुझे विधायक के तौर पर जरूर देखेंगे. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बिहार के सीएम बनना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने विधायक का जिक्र किया है, बिहार के सीएम का नहीं.

ये भी पढ़ेंः CM की 'महिला संवाद यात्रा' से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, JDU-BJP ने कह दिया- मजबूरी में कर रहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget