एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव प्रकरण पर चिराग पासवान का बयान, 'मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी को...'

Tej Pratap Yadav Controversy: तेज प्रताप और अनुष्का यादव का मामला सामने आने के बाद जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप (Tej Pratap) और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) का विवाद इन दिनों गहराया हुआ है. अनुष्का यादव के साथ प्रेम संबंध और शादी की वजह से सुर्खियों में आए तेज प्रताप यादव को लालू ने हाल ही में पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया. पार्टी से निष्कासित के बाद भी मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. कई दलों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने तेज प्रताप प्रकरण को आरजेडी और परिवार का मामला बताया.

'किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो...'

बीते बुधवार (28 मई, 2025) को लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी को अपना पक्ष रखने की जरूरत है." उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी का विषय है. चिराग पासवान ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो." दरअसल, तेज प्रताप और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच तेज प्रताप यादव के फेसबुक पोस्ट की वजह से सियासी माहौल गर्म हो गया.

बता दें कि तेज प्रताप के अकाउंट से ही सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव की सबसे पहले तस्वीर शेयर की गई थी. बताया गया था कि वे और अनुष्का 12 साल से एक-दूसरे के साथ हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने एआई तस्वीरों का इस्तेमाल कर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया था. तेज प्रताप ने सफाई में अकाउंट हैक होने तक की बात भी कही थी.

'पार्टी और परिवार का विषय है खुद सुलझा लेंगे'

किरकिरी होने के बाद लालू यादव ने बड़े बेटे पर कड़ा एक्शन लिया. उन्होंने तेज प्रताप यादव को परिवार से निकाल दिया. पार्टी से 6 साल के लिए हटा दिया. एक्शन के बावजूद तेज प्रताप प्रकरण में सियासी बयानबाजी जारी है. हालांकि चिराग पासवान ने शालीनता से इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे पार्टी और परिवार की बात कहकर छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट पहुंचे तेज प्रताप यादव, तलाक मामले पर आज अहम सुनवाई, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget