एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '15 साल की पुरानी गाड़ी नहीं चलेगी', तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान ने दिखा दिया 'आईना'

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह चुनावी साल है और जिस तरह से हमारा गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है, उससे तेजस्वी यादव परेशान हैं.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान (Chirag Paswan) शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह हमेशा स्वस्थ रहें. उनका मार्गदर्शन हम लोगों को हमेशा मिलता रहे. यही कामना करता हूं.

उनका 15 साल भी याद रहेगा-चिराग

वहीं तेजस्वी यादव के 15 साल की पुरानी गाड़ी नहीं चलेगी वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि जब वह 15 साल की बात कर रहे हैं तो उनका 15 साल भी याद रहेगा. जब 1990 के बाद बिहार की क्या हाल हुई थी. उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं और उनका मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी करना यह उचित नहीं है.

चिराग पासवान ने कहा कि वह नीतियों की बात क्यों नहीं करते हैं, जिस पद पर वह हैं. उन्हें शोभा नहीं देता है. चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनावी साल है और जिस तरह से हमारा गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जिस तरीके से परिणाम आए और हमारे गठबंधन के सभी पांचो दल के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों में जा रहे हैं इन बातों से भी विपक्ष को परेशानी जरूर है.

चिराग पासवान तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें परेशानी और ज्यादा तब बढ़ जाती है, जब उनके गठबंधन के अंदर कलह की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जिस तरीके से कांग्रेस और आरजेडी के भीतर बातचीत का अभाव दिख रहा है. पहले कांग्रेस उनके सामने नत्मस्तक रहती थी, लेकिन अभी जिस तरीके से चुनाव के समय नए प्रभारी कांग्रेस के आए हैं. इस बार संभव है कि कांग्रेस उस भूमिका में शायद नहीं रहने के मूड में है.

इसीलिए यह सब बातें करना कि 15 साल पुरानी गाड़ी नहीं चलेगी. यह सब बातें जनता के हाथ में है. जनता ने लोकसभा चुनाव में भी अपना फैसला सुनाया था, उपचुनाव में भी अपना फैसला सुनाया. अब चुनाव में कुछ महीने बचे हुए हैं तो उसका परिणाम भी एनडीए के पक्ष में आएगा और 225 से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे.

निशांत के राजनीति में आने पर क्या कहा?

निशांत कुमार के राजनीति में आने पर तेजस्वी यादव के जरिए दिया गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिना सिर पैर की वह बातें करते हैं. यह किसी का व्यक्तिगत निर्णय है. किनको राजनीति में आना है नहीं आना है, किसको कब आना है, कैसे आना है, यह फैसला निशांत को लेना है और अगर वो आएंगे तो हम लोग जरूर स्वागत करेंगे, लेकिन इस तरह की भ्रामक बातें करना सही नहीं है, आप नेता प्रतिपक्ष हैं आपको इस तरीके से भ्रम फैलाना आपको शोभा नहीं देता है.

निशांत कुमार ने कहा है कि पापा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि निश्चित तौर पर हम मानते हैं कि 2025 के बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और वह पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे. 

ये भी पढ़ेंः 'दूध में नींबू निचोड़ने का काम करते हैं असदुद्दीन ओवैसी', बोले शाहनवाज हुसैन- मुसलमानों को गुमराह कर रही AIMIM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget