एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार और झारखंड के दो हार्डकोर नक्सलियों ने औरंगाबाद में किया आत्मसमर्पण, कई सालों से थी तलाश

Aurangabad News: नक्सलियों ने एक एसएलआर राइफल मैगजीन के साथ, 53 राउंड गोली और एक कट्टा के साथ आत्मसमर्पण किया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

औरंगाबाद: नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में बिहार और झारखंड के दो हार्डकोर नक्सलियों (Naxalite) गोरा यादव और विधि विरुद्ध किशोर ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण (Aurangabad News) कर दिया. पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि एक नागरिक और कोबरा बटालियन के दो जवानों की हत्या मामले में दोनों नक्सली संलिप्त थे. हार्डकोर नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज दोनों ने आत्मसमर्पण किया.

नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है- पुलिस अधीक्षक 

स्वप्ना जी मेश्राम ने कहा कि दोनों हार्डकोर नक्सली औरंगाबाद जिला सहित आसपास के जिलों के दर्जनों कांडों में फरार चल रहे थे. इनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कई जघन्य कांडों को अंजाम दिया गया था. आत्मसमर्पण किए दोनों हार्डकोर नक्सलियों से अन्य नक्सली कांडों में संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है. दोनों नक्सली ने एक एसएलआर राइफल मैगजीन के साथ, 53 राउंड गोली और एक कट्टा के साथ आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य में भी इनके विरुद्ध कांड दर्ज होने की संभावना है. इस संबंध में जानकारी के लिए झारखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है.

आत्मसमर्पण कराने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस और यहां प्रतिनियुक्त केंद्रीय सुरक्षाबलों की ओर से अंतरराज्यीय हार्डकोर नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में काफी हद तक मदद मिलेगी.

दोनों को मिलेंगे ढाई-ढाई लाख रुपए 

अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार की आत्म समर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादियों को ढाई-ढाई लाख रुपए मिलेंगे. ये रुपये गोरा और विधि विरुद्ध किशोर के बैंक खाते में एफडी के रूप में जमा होगा. इसका प्रयोग वे तीन साल बाद कर सकेंगे. इसके अलावा यदि ये दोनों किसी स्वरोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण लेते हैं, तो उन्हें 10 हजार रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे.

हार्डकोर नक्सली का अपराधिक इतिहास

गोरा के विरुद्ध मदनपुर थाना में सात कांड दर्ज है, इसके अलावा देव में तीन, ढिबरा में एक जबकि अंबा में एक कांड दर्ज है. इसके साथ ही विधि विरुद्ध किशोर का तीन कांड मदनपुर थाने में दर्ज है. हार्डकोर नक्सली गोरा ने बताया कि वह नक्सल गतिविधियों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के संपर्क में आया था तब उसकी उम्र करीब 10 साल की रही होगी लेकिन समय के साथ उसने सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार की बातों से प्रेरित होकर उसने आत्मसमर्पण किया है.

ये भी पढ़ें: Watch: दिव्य दरबार में कैसे पर्चा निकालकर लोगों के बारे में बताते हैं बाबा बागेश्वर? इस वीडियो को देख कर समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget