एक्सप्लोरर

बक्सर ट्रैफिक जाम में 24-36 घंटे तक खड़े रहते हैं ट्रक ड्राइवर, DM की रणनीति भी नहीं आई काम

Traffic Jam: ट्रक ड्राइवर्स का कहना है कि उन्हें बक्सर पहुंचने में चार दिन लग गए और अब दिल्ली जाने में भी अनिश्चित समय लगेगा. नो एंट्री की वजह से गोलंबर पर उनका ट्रक 24 घंटे तक खड़ा रहा.

Traffic Jam Problem In Buxar: बक्सर जिले में ट्रैफिक जाम की समस्या इन दिनों गंभीर होती जा रही है, जिससे न केवल आम जनता, बल्कि ट्रक ड्राइवर भी भारी फजीहतों का सामना अक्सर करना पड़ रहा है. बक्सर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने महाजाम से छुटकारा दिलाने के लिए कई प्रयास किए हैं. फिर भी नतीजा वही ढाक के तीन पात. आम जनता इस महाजाम की वजह लाल बालू का काला कारोबार मानते हुए जिला प्रशासन के आला अधिकारी को शुतुरमुर्ग की संज्ञा दे रही हैं.

घंटो जाम में खड़ी रहते हैं ट्रक

वहीं 12 से 15 किलोमीटर की छोटी सी यात्रा में ट्रक ड्राइवरों को तीन से चार दिन तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है. इस स्थिति ने जिला प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है और प्रशासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. ट्रक ड्राइवर दलजीत कुमार ने बताया कि वह बालू लोड करके चौसा से यात्रा पर निकले थे, लेकिन 36 घंटे बाद भी वह केवल 12 किलोमीटर दूर गोलंबर तक ही पहुंच पाए. यहां वह चार घंटे से खड़े हैं, और उनका आगे जाना संभव नहीं हो पा रहा.

वहीं, झारखंड से लकड़ी लोड करके आ रहे ट्रक ड्राइवर साहिल ने बताया कि उन्हें बक्सर पहुंचने में चार दिन लग गए और अब दिल्ली जाने में भी अनिश्चित समय लगेगा. नो एंट्री की वजह से गोलंबर पर उनका ट्रक 24 घंटे तक खड़ा रहा. ट्रक ड्राइवर सरोज यादव ने बताया कि वह सासाराम से कोयला लेकर आ रहे थे और कुंभ मेला के कारण जाम में फंसे हुए हैं. शंभू यादव ने भी बताया कि वह 3 दिन से बक्सर में जाम में फंसे हुए हैं और नवगढ़ जाने के लिए कई घंटे से इंतजार कर रहे हैं.

इस जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि बालू लदे ट्रकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की गई है. अब इन ट्रकों को सिर्फ NH 922 होते हुए गोलंबर और वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करना होगा. प्राय: यह पाया जाता था कि बसहीं देवलपुल और कौवा खोज के माध्यम से कई ट्रक ऐसे हैं जो बक्सर नगर परिषद क्षेत्र से होकर गुजरते थे, इन सब को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बालू ट्रक है जो NH 922 पर आते हुए गोलंबर और फिर वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे.

जाम की समस्या से आम लोग भी परेशान

वहीं बालू खदानों से बालू की नीलामी के बाद से बक्सर में लगातार जाम की समस्या बढ़ी है. इसके साथ ही कुंभ मेला के दौरान हुई भगदड़ ने भी जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया. उत्तर प्रदेश की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी, जिससे जाम और भी विकराल हो गया. बक्सर में ट्रैफिक जाम की समस्या न केवल ट्रक ड्राइवरों के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है. प्रशासन को इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और लोग अपनी मंजिल तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकें. अब देखना होगा कि इस महाजाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन का अगला कदम क्या होगा?

ये भी पढ़ेंः PHOTOS: बोधगया में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव का आगाज, बॉलीवुड के साथ विदेशी कलाकार भी बिखरेंगे जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget