एक्सप्लोरर

बिहार के हाजीपुर में 3 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद BJP और RJD एकजुट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर दी ये मांग

हाजीपुर में रविवार को 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. एक शख्स के परिजन ने शराब पीने की बात कही है. अभी प्रशासन की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

हाजीपुरः बिहार के हाजीपुर में रविवार को 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरा है तो वहीं बीजेपी ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. हालांकि अभी तक तीनों शख्स की मौत कैसी हुई है इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इनमें से एक शख्स के परिजन ने शराब पीने और उसके बाद तबीयत खराब होने की बात बताई है. अब इस मामले में पातेपुर से बीजेपी (BJP) के विधायक लखविंदर पासवान ने प्रशासन और महुआ से आरजेडी (RJD) के विधायक मुकेश रोशन ने शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए हैं.

विधायक लखविंदर पासवान ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही शराब से जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं. अगर प्रशासन चाह ले तो सरकार की शराबबंदी कानून सफल हो जाएगी. ऐसा मामला यहां से सामने आया है, अगर यहां के थाना प्रभारी को नहीं बदला जाएगा तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगा. मैं यहां का जनप्रतिनिधि हूं और मेरी जिम्मेदारी है. स्थानीय पुलिस लोगों को डरा-धमका रही है. रविवार को दोनों विधायक वैशाली के तिसीऔता टिकौली गांव पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की सोच घटिया, अख्तरुल ईमान पर कार्रवाई हो 

पूरे बिहार को बनाया जाए नशामुक्तः आरजेडी

यह मामला सामने आने के बाद आरजेडी से महुआ के विधायक मुकेश रोशन ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि पूरे बिहार में सरकार की नाक के नीचे और सरकार की देखरेख में शराब का धंधा होता है. नीतीश कुमार जब-जब बिहार में शराबबंदी पर समीक्षा बैठक करते हैं तब-तब बिहार में शराब और लाल पानी का रेट दोगुना हो जाता है. सत्ताधारी और प्रशासन की मिलीभगत है. इसलिए मृतक के परिवार पर प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जाता है. इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए. आरजेडी सिर्फ शराबबंदी नहीं बल्कि पूरे बिहार को नशा मुक्त बनाने की मांग करता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में विकास कार्य देखने निकले CM नीतीश कुमार, शाम में लेजर शो का लिया आनंद, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget