एक्सप्लोरर

Arrah News: बैंक लूटने आरा आए तीन बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Arrah News: मामला नवादा थाना इलाके का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश आरा में बैंक लूटने पहुंचे थे. इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को दबोचा है.

Arrah News: भोजपुर की पुलिस ने बैक लुटने आरा आए तीन बदमाशों को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. तीनों बदमाश आरा के नवादा थाना इलाके में लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे. इसकी जानकारी भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार की दोपहर में दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि समस्तीपुर जिले के कुख्यात बदमाश मिट्ठू तिवारी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बैंक लूटपाट करने की मंशा से आरा आया हुआ है. 

एसपी ने दी जानकारी

एसपी ने आगे बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने कुख्यात बदमाश मिट्ठू तिवारी और उनके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात करीब 11:40 बजे रात्रि में पकड़ी चौक पहुंची तो देखा कि तेजी से बिना नंबर प्लेट का एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर रमना मैदान की तरफ भागने का प्रयास करने लगे जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से भाग रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मिंटु कुमार उर्फ मिट्ठू तिवारी पिता स्व० राजकुमार तिवरी, छोटू कुमार सिंह पिता किशनदेव सिंह, दोनों बदमाश ग्राम मथुरापुर थाना बाजार समिति जिला समस्तीपुर के रहने वाले हैं. तीसरे सदस्य मोनू कुमार पिता स्व. अषोक पाण्डेय गांव डुमरी, थाना-सिघौल जिला बेगूसराय का रहने वाला है. इनके पास से एक बाइक अवैध देसी दो कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

पहले भी घटना को दे चुके हैं अंजाम

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने बताया कि बैंक लूटने की योजना बनाकर आरा आए थे और गिरोह के अन्य सदस्य रामभज्जू पाण्डेय और बलराम तिवारी जो सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं ट्रेन या बस से देर शाम तक आरा आने वाले थे. वहीं, गठित टीम ने अन्य सदस्यों की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. पकड़ाए बदमाशों ने बताया कि पूर्व में भी समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और नवादा में घटना को अंजाम दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल के समर्थन में है चिराग पासवान की पार्टी, शांभवी चौधरी ने क्लियर किया स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget