एक्सप्लोरर

एलजेपी और बीजेपी में ये तो होना ही था

पीएम नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं. वे उन इलाक़ों में भी सभा करेंगे जहां एलजेपी की टिकट पर बीजेपी के बागी नेता लड़ रहे हैं.

नई दिल्लीः बस अब औपचारिक घोषणा ही बची रह गई है. बीजेपी और एलजेपी का रिश्ता ख़त्म ही समझिए. चिराग पासवान का एनडीए में खेल ख़त्म मान कर चलें. ये भी विचित्र संयोग है कि चिराग के कारण ही बीजेपी और एलजेपी में गठबंधन हुआ था. ये बात 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की है. चुनाव से ठीक पहले यूपीए से एलजेपी बाहर आ गई थी. ये फ़ैसला चिराग का था. वे पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन हुआ करते थे. उन्होंने पहले बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन से बातचीत की. फिर राजनाथ सिंह से मिले थे.

रामविलास पासवान ने तब ये बताया था कि वे ऐसा नहीं चाहते थे. ना ही चिराग ने उन्हें ऐसा करने के लिए राज़ी किया. तब रामविलास की बड़ी आलोचना भी हुई थी. ये कहा गया था कि सत्ता के लिए वे कभी भी पलटी मार सकते हैं. यही हुआ भी. देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी. रामविलास कैबिनेट मंत्री बने. वे अब भले नहीं रहे. लेकिन उन्हें राजनीति का मौसम विज्ञानी कहते हैं.

एलजेपी और बीजेपी में आज जो कुछ हो रहा है. वह क़रीब दो महीने पहले होना था. बीजेपी और जेडीयू के बड़े नेताओं की पूरी तैयारी थी. नीतीश कुमार पर चिराग पासवान के लगातार हमले का बहाना भी था. ये भी चर्चा था कि चिराग ये सब प्रशांत किशोर के कहने पर कर रहे हैं. लेकिन ये तय हो चुका था कि बिहार चुनाव से पहले एलजेपी को एनडीए से बाहर कर दिया जाएगा. इसी रणनीति के तहत जीतनराम माँझी को एनडीए में शामिल कर लिया गया. ये फ़ैसला नीतीश कुमार का नहीं था.

उन्होंने बाद में खुद ये बताया कि बीजेपी के एक बड़े नेता के कहने पर ये फ़ैसला किया. गुजरात में बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष सी आर पाटिल आपरेशन मांझी पर पहले से काम कर रहे थे. दलितों के एक बड़े नेता को लाकर दलितों की दूसरी पार्टी को डंप करने की पूरी तैयारी थी. जेडीयू के एक सांसद की मानें तो उपेन्द्र कुशवाहा पार्ट टू करने की योजना थी. कुशवाहा की पार्टी को कम सीटें कम ऑफ़र की गईं. अंत में उन्हें एनडीए छोड़ना पड़ा.

सब कुछ तय फ़ार्मूले के हिसाब से चल रहा था. नीतीश कुमार एनडीए की ओर से सीएम उम्मीदवार घोषित किए जा चुके थे. चिराग पासवान किसी न किसी बहाने नीतीश को चिट्ठी लिख रहे थे. उनके कामकाज की आलोचना कर रहे थे. ये सब बीजेपी और जेडीयू को सूट कर रहा था. साथ ही एनडीए से बाहर किए जाने का आधार भी मज़बूत हो रहा था. लेकिन इसी बीच रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ गई. लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा. ऐसे हालात में कुछ नहीं किया जा सकता था.

बिहार चुनाव में जेडीयू के ख़िलाफ़ बीजेपी के बाग़ी नेताओं को चिराग ने दिल खोल कर टिकट दिया. इससे ये मैसेज जाने लगा कि एलजेपी कहीं बीजेपी की टीम बी को नहीं है. नीतीश कुमार पर भी दवाब बढ़ने लगा. इसी बीच रामविलास पासवान का निधन हो गया. अब बीजेपी किसी धर्म संकट में नहीं है. पार्टी के लिए नीतीश कुमार ज़रूरी हैं.

पांच साल पहले नीतीश कुमार बिहार चुनाव में लालू यादव के साथ थे. दूसरी तरफ एलजेपी और बीजेपी का गठबंधन था. एलजेपी बस दो ही सीटें जीत पाई थी. पीएम नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं. वे उन इलाक़ों में भी सभा करेंगे जहां एलजेपी की टिकट पर बीजेपी के बागी नेता लड़ रहे हैं. मतलब एनडीए गठबंधन को लेकर कन्फ़्यूज़न ख़त्म समझिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget