एक्सप्लोरर

'कुंवारे से शादीशुदा हो गए', तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, पूछा- जातीय जनगणना के लिए कब करेंगे बैठक

तेजस्वी यादव ने कहा, " आरजेडी के सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत की गई है. पार्टी ने एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. आरजेडी बड़ी पार्टी है, इसके सभी दल से ज्यादा सदस्य होंगे."

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने शनिवार को आरजेडी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान लालू ने खुद पार्टी की सदस्यता ली और फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी इसकी शुरुआत की. इसी कार्यक्रम के दौरान जेडीयू (JDU) नेता प्रेमा चौधरी (Prema Chaudhary) ने लालू यादव के सामने पार्टी का दामन थाम लिया. इधर, कार्यक्रम के बाद तेजस्वी पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को जमकर घेरा.

जातीय जनगणना को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बात करते हुए कहा, " जब हम कुंवारे थे, तभी सीएम नीतीश ने कहा था कि इस संबंध में बातचीत करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. अब मेरी शादी भी हो गई, मेरा हनीमून भी हो गया. लेकिन बैठक अब तक नहीं हुई. ऐसे में सवाल है कि वो बैठक कब कराएंगे?" 

ललन सिंह ने इशारों में RCP पर साधा निशाना, कहा- CM नीतीश पार्टी के नेता, केवल उनकी ही बातें जरूरी

एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

तेजस्वी यादव ने कहा, " आरजेडी के सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत की गई है. पार्टी ने एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. आरजेडी बड़ी पार्टी है, इसके सभी दल से ज्यादा सदस्य होंगे." वहीं, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर उन्होंने मुख्यमंत्री हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश किससे मांग रहे हैं, यह पता ही नहीं चलता है. वे खुद उस एनडीए का हिस्सा हैं, जिसकी केंद्र और राज्य दोनों ही जगह सरकार है.

वहीं, कर्नाटक में हिजाब को लेकर हुए टकराव पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी केवल सांप्रदायिक उन्माद फैलाना चाहती है. वहीं, इसका फायदा इलेक्शन में लेना चाहती है. इस दौरान जब उनसे रामबली चंद्रवंशी के संबंध में सवाल किया गया तो तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं पुलिस में नहीं हूं. पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी. हालांकि, उन्हें अब तक पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया, उस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: चिराग का दावा- PM कैंडिडेट बनने की राह ढूंढ रहे CM नीतीश, विशेष राज्य के दर्जे की मांग केवल बहाना

Bihar News: प्रतिबंधों का दौर खत्म, पटरी पर लौटेगी जिंदगी, बिहार सरकार ने जारी किया नया गाइडलाइन, पढ़ें यहां

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget