एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार के जबरन रिटायरमेंट वाले आदेश पर भड़के तेजस्वी, मुख्यमंत्री से पूछा ये सवाल

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने कमिट किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो इन कर्मियों के रिटारमेंट की जो उम्र है, वही रहेगी. जबकि इस सरकार में उन्हें जबरन रिटायर किया जा रहा है.

पटना: बिहार सरकार ने सभी विभागों से वैसे कर्मियों को जबरन रिटायर करने का आदेश जारी किया है, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है और वे कुशलतापूर्वक काम नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, सरकार के इस आदेश पर अब विवाद शुरू हो गया है. गुरुवार को दिल्ली से बिहार लौटे तेजस्वी ने नीतीश सरकार के इस फैसले पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि जो लोग रिटायर होंगे उनके बच्चों का क्या होगा? उन्हें तो रोजगार नहीं मिला है. वो पहले से ही बेरोजगार हैं. ऐसे में उनके पिता के भी बेरोजगार होने पर उनका घर कैसे चलेगा?

तेजस्वी ने याद दिलाया चुनावी वादा

तेजस्वी ने अपने चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के समय उन्होंने कमिट किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो इन कर्मियों के रिटारमेंट की जो उम्र है, वही रहेगी. जबकि इस सरकार में जो भी पचास वर्ष से अधिक के सरकारी कर्मचारी या पुलिस कर्मी हैं, उनको जबरन रिटायर किया जा रहा है.

क्या है बिहार सरकार का नया आदेश?

बता दें कि बिहार सरकार ने 50 साल से अधिक उम्र वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट देने का फैसला किया है. इसे फैसले को लागू करने के लिए 25 जनवरी को गृह विभाग ने दो समितियों का गठन किया है. इन दोनों समितियों का काम सभी विभागों में काम कर रहे पचास वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारी के काम की मोनिटरिंग करना होगा. इसके बाद रिटायरमेंट ड्राइव चला कर उनकी नौकरी समाप्त कर दी जाएगी.

बिहार सरकार के फैसले का किया विरोध

हालांकि, सचिवालय सहायक सेवा संघ और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया है. इन दोनों संगठनों ने सरकार को चेतावनी भी दे दी है. बिहार सचिवालय सहायक संघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने नए प्रावधान को तुगलकी फरमान बताया है. वहीं, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके नीरज ने सरकार के इस फैसले को सामूहिक जनसंहार जैसा करार दिया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार के किसानों को नाराज नहीं करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार, लिया ये अहम फैसला तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्टिव हुआ महागठबंधन, राबड़ी देवी के आवास पर होगी अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget