एक्सप्लोरर

उधर प्रधानमंत्री बने PM मोदी... इधर तेजस्वी यादव ने दे दिया बड़ा बयान, पटना पहुंचते ही खूब बोले

Tejashwi Yadav Targets PM Modi: तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार विपक्ष मजबूत है. पीएम मोदी इधर उधर बोलकर नहीं निकल सकते हैं. इस बार ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है.

Tejashwi Yadav Comment: नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार (10 जून) की शाम पटना पहुंचते ही केंद्र पर जमकर बरसे. मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. बिहार के मंत्रियों को भी उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का है कि किसे कौन सा विभाग दिया जाता है. काम किसी भी विभाग में होना चाहिए, लेकिन जिस बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री बने हैं, आपने झुनझुना थमा दिया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ ली है लेकिन इस बार का जो विपक्ष है बहुत ही मजबूत है. पीएम मोदी ने बार-बार चुनाव में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन इस बार के चुनाव में नहीं कहा था. इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है. नीतीश कुमार और सब लोग को बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के लिए मांग करनी चाहिए.

'सबसे कमजोर पीएम साबित होंगे नरेंद्र मोदी'

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आरक्षण को हम लोगों ने बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक कर दिया है. उसको भी नौवीं सूची में डालना चाहिए. साथ ही देश भर में जातीय आधारित जनगणना करानी चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि अब पीएम मोदी इधर उधर बोलकर निकल नहीं सकते. जो विपक्ष है वह बहुत मजबूत है. ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है. इस बार बीजेपी खुद बहुमत पार नहीं कर पाई है. खुद बैसाखी पर है. तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, लेकिन इस बार सबसे कमजोर पीएम साबित होंगे.

आगे तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि 2019 (लोकसभा चुनाव) में हमें कितनी सीटें आईं थीं? जीरो. 2020 (विधानसभा चुनाव) में सबसे बड़ी पार्टी (आरजेडी) बनकर आई. इस बार (लोकसभा चुनाव 2024 में) चार सीट आई तो अगली बार यह चार गुना बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav Birthday: 77वें जन्मदिन पर लालू यादव काटेंगे 77 पाउंड का केक, रोहिणी आचार्य ने इस तरह दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget