एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: जातीय गणना की रिपोर्ट पर तेजस्वी का बड़ा एलान, कहा- 'सभी जाति में गरीब हैं और सबके लिए योजनाएं...'

Tejashwi Yadav Statement: बिहार में जातीय गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद महाठबंधन सरकार काफी उत्साहित है. वहीं, इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की.

पटना: जातीय गणना रिपोर्ट (Bihar Caste Survey Report) आने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने (Tejashwi Yadav) इस मुद्दे पर सोमवार को मीडिया से खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि देश और बिहार को बधाई देना चाहते हैं. हम लोगों की शुरू से ही मांग रही है कि जाति आधारित गणना की जाए. हम लोगों ने जाति आधारित गणना और सर्वेक्षण करवाया है और जिसका आंकड़ा आज जारी किया गया है. कम समय में सरकार के द्वारा आकड़ा जारी कर दिया गया है. सभी जाति में गरीब हैं और सभी लोगों के लिए योजनाएं चलाई जाएगी.

'जो पिछड़े हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जाएगी'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की गई. जब हम नेता विरोधी दल थे तो हमने इस चीज को लेकर प्रस्ताव रखा था और नीतीश कुमार ने महानता दिखाते हुए हमारी बातों को सुना था. 84-85 प्रतिशत पिछड़ा और अति पिछड़ा के जो लोग हैं उनका आकड़ा अब सामने आ गया है. जो साइंटिफिक डेटा मिला है उसके तहत आप जो पिछड़े हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जाएगी.

आर्थिक सर्वे पर होगी विचार- तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी के जो लोग हैं पूरे देश में जातीय गणना का काम करना चाहिए. वहीं, आर्थिक सर्वे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी पार्टियों हम लोग एक साथ बैठेंगे और इस पर भी चर्चा की जाएगी. बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में कराए गए जाति आधारित सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें खुलासा हुआ कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हैं. बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से 36 प्रतिशत के साथ ईबीसी सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है. इसके बाद ओबीसी 27.13 प्रतिशत हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर जीतन राम मांझी की बड़ी मांग, नौकरी में आरक्षण को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget