एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच निर्माणाधीन पुल धंसने पर तेजस्वी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Tejashwi Yadav News: किशनगंज में मेची नदी पर बन रहा पुल धंस गया है. इसको लेकर निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, इस पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने शनिवार को बयान दिया है.

पटना: किशनगंज में ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने का मामला सामने आया है. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसको लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं. वहीं, इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि यह पुल केंद्र सरकार की योजना के तहत बन रहा है. इस पुल के निर्माण में बिहार सरकार की कोई भूमिका नहीं है. बता दें कि कुछ दिन पहले भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के धंसने का वीडियो वायरल हो गया था.

'बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से कोई संबंध नहीं है'

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि 'यह केंद्र सरकार अधीन भारत माला परियोजना अंतर्गत एनएचआई द्वारा निर्मित निर्माणाधीन पुल है. इसका बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से कोई संबंध नहीं है. इस परियोजना के निर्माण से संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को श्रेय एवं दंड देने का सर्वाधिकार एनएचआई का है.'

जांच के लिए डीएम ने जारी किया आदेश

वहीं, बता दें कि किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गंभीरगढ़ में मेची नदी पर नवनिर्मित पुल का पाया धंसने के मामले को लेकर किशनगंज के जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और एसी को जांच के लिए आदेश जारी किया है. साथ ही इसकी सूचना भारत सरकार को भी भेजा है. डीएम ने कहा कि पुल का पाया धंसना चिंताजनक है. कुछ कमी की वजह से पुल का पाया धंस गया होगा, जबकि उक्त पुल से आगमन भी आरंभ नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting in Patna: शिमला बैठक से पहले तेज प्रताप को सताया डर, कहा- बीजेपी कर सकती है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget