एक्सप्लोरर

'मुंह न छिपाएं नीतीश कुमार', बिहार चुनाव से पहले अटैक मोड में तेजस्वी यादव, धड़ाधड़ दागे 12 सवाल

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए 12 सवाल पूछे हैं. उन्होंने पूछा कि क्यों बिहार में खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, और डेयरी उद्योग विकसित नहीं हुए?

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान हो सकता है. इस बीच राज्य का राजनीतिक पारा बेहद हाई है. विपक्ष के सीनियर नेता तेजस्वी यादव अब नीतीश कुमार सरकार पर आक्रामक हो रहे हैं. उन्होंने सोमवार (8 सितंबर) की सुबह-सुबह ही एनडीए सरकार पर 12 सवाल दाग दिए. 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "𝟐𝟎 वर्षों से बिहार और 𝟏𝟏 वर्षों से केंद्र में नीतीश-मोदी की सरकार रहने के बावजूद 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार को बेरोजगारी,पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र बना दिया है.यह मैं नहीं साल दर साल भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है."

वहीं, आरजेडी नेता ने दावा किया कि टेक्नोलॉजी, उदारीकरण और 𝐀𝐈 के दौर के बाद भी बीते 𝟐𝟎 साल में बिहार की प्रति व्यक्ति आय विश्व के सबसे गरीब अफ्रीकी देशों युगांडा और रवांडा से भी कम है.

तेजस्वी यादव ने पूछे ये 12 सवाल

तेजस्वी यादव ने लिखा, बिहार के 𝟖 करोड़ युवा 𝟐𝟎 साल के मुख्यमंत्री से ये सवाल पूछना चाहते हैं:-

𝟏. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेक विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है लेकिन इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 𝟐𝟎 वर्षों से बिहार में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते ? 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार जवाब दें? 

𝟐. बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है? 𝟐𝟎 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि बिहार में 𝐈𝐓 कंपनियाँ क्यों नहीं बुलाई गयी? क्यों नहीं आयी और क्यों नहीं आ सकती? बिहार में आईटी पार्क और 𝐒𝐄𝐙𝐬 क्यों नहीं बन सकते?

𝟑. बिहार दूसरे प्रदेशों से मछली ख़रीदता है ? 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए कि बिहार में मछली उत्पादन संबंधित तमाम संसाधन होने के बावजूद यहां ऐसी  व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते? बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहां ज़िलावार मछली बाज़ार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?

𝟒. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता? 

𝟓. 𝟐𝟎 वर्षों की नीतीश सरकार बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफिक क्लस्टर या उद्योग-विशिष्ट क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?

𝟔. 𝟐𝟎 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार बताए कि इन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? इनके शासन में बड़े पैमाने पर इन उद्योग़ो को बढ़ावा क्यों नहीं दिया गया?

𝟕. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अब तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया? बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएँ हैं.

𝟖. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती? 

𝟗. 𝟐𝟎 वर्षों में बिहार से कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है?

𝟏𝟎. 𝟐𝟎 वर्षों में पहले से चालू कितने चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारख़ाने बंद हुए तथा उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?

𝟏𝟏. 𝟐𝟎 वर्षों में बिहार का कुल कितने लाख करोड़ रुपए शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?

𝟏𝟐. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और कितने प्रतिशत दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?
 

'मुंह न छिपाएं नीतीश कुमार'- तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 𝟏𝟏 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के 𝟖 करोड़ युवाओं के सीने में धधक रहे बेरोज़गारी, पलायन और उद्योग-धंधों से संबंधित इन ज्वलंत सवालों पर मुंह ना छिपाएं बल्कि सामने आकर जवाब दें.अगर जवाब नहीं देते है तो इस चुनाव में युवा करारा जवाब देंगे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget