एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना नहीं', सुबह-सुबह नीतीश कुमार पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं बची. सरकार की तरफ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता.

Tejashwi Yadav Attack on Bihar CM Nitish Kumar: नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार (02 जुलाई) की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भड़क गए. दो घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना नहीं है. तेजस्वी यादव ने रोहतास में एक लड़की के अपहरण के बाद उसकी हत्या एवं औरंगाबाद के नबीनगर में हुई एक घटना को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "दिल दहलाने वाली निर्मम घटना में रोहतास के डेहरी में मीठापुर गांव की बेटी नीतू कुशवाहा का अपहरण कर हत्या कर दी गई है. कुछ दिन पहले ही नबीनगर में भी दूसरी बेटी श्रेया की हत्या की गई थी. बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं बची. सरकार की तरफ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता. बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना ही नहीं है."

मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना नहीं', सुबह-सुबह नीतीश कुमार पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव?

इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोमवार को भी सरकार पर हमला किया था. एक्स पर लिखा, "सरकारी अपराधियों ने शेखपुरा में बैंक लूटने के बाद अब घर में घुस महिला की हत्या की. अपराधियों की बहार है. बिहार में 6 दलों की NDA सरकार है." तेजस्वी यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में कहीं पुल गिरने और कहीं पुल धंसने के बाद भी नीतीश सरकार पर सवाल उठाया था. अब उन्होंने औरंगाबाद और रोहतास की घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है.

श्रेया हत्याकांड का खुलासा कर चुकी है पुलिस

बता दें कि औरंगाबाद जिले में चर्चित श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद श्रेया की हत्या की गई थी. एक गेस्ट हाउस में घटना को अंजाम दिया था. आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हैं. दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई थी. 11 जून को श्रेया घर से निकली थी. 13 जून को उसकी लाश मिली थी.

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को...', हिंदुओं को हिंसक बताने पर शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget