एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी को...', हिंदुओं को हिंसक बताने पर शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद को दिया जवाब

Bihar News: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक बताकर पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है. उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

Shahnawaz Hussain Reaction on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से संसद में दिए गए एक बयान से राजनीति गर्म हो गई है. बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार (01 जुलाई) को संसद में दिए गए राहुल गांधी के उस बयान की निंदी की जिसमें उन्होंने हिंदुओं के हिंसक होने की बात कही है. शाहनवाज हुसैन ने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं का अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा गिराई है.

'राहुल गांधी बदलने को तैयार नहीं'

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक गरिमामय पद पर हैं. उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए, लेकिन उन्होंने पहले की ही भांति संसद में बचकानी हरकत कर अपने पद की गरिमा गिरा दी. राहुल गांधी को अब बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए, जिससे न तो खुद उनकी गरिमा गिरे और न ही दूसरों को ठेस पहुंचे, लेकिन लगता है कि राहुल गांधी बदलने को तैयार नहीं हैं.

'हिंसक बताकर पूरे हिंदू समाज का अपमान किया'

आगे राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने आज अपने बयान से सबको शर्मसार कर दिया. हिंदुओं को हिंसक बताकर पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है. उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें भाषा का स्तर बनाकर रखना चाहिए. देश की संसद में इतनी बचकानी हरकत नहीं करनी चाहिए.

बीजेपी नेता ने कहा कि कोई भी धर्म, संप्रदाय और उसके मानने वाले हिंसक नहीं होते इसलिए राहुल को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. हर धर्म व संप्रदाय प्रेम व सौहार्द सिखाते हैं. किसी भी धर्म में हिंसा की शिक्षा नहीं दी जाती, इसलिए उनका यह कहना अस्वीकार है कि हिंदू हिंसक होते हैं. राहुल गांधी को चीजों को समझकर बोलना चाहिए. उन्हें किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस-आरजेडी ने मुसलमानों के बच्चों को...', प्रशांत किशोर ने बता दिया क्यों बनी बीजेपी की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget