एक्सप्लोरर

डबल इंजन की सरकार को तेजस्वी यादव ने 'रगड़ा', NDA पर हमला- सही हाथों में बिहार नहीं

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि देखा जाए तो डबल इंजन की सरकार है. 11 साल से केंद्र में और 20 साल से बिहार में, फिर भी नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे गरीब राज्य पूरे देश में बिहार है.

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार (24 मार्च, 2025) को सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का बजट पेश किया जा रहा है. हर बार एक ही टेप रिकॉर्डर बजता रहता है. उपलब्धि गिनाई जाती है कि इन्होंने बड़ा भारी काम किया है. बजट का आकार जो है बहुत बढ़ा दिया है. 

तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा, "अगर देखा जाए तो डबल इंजन की सरकार है. 11 साल से केंद्र में और 20 साल से बिहार में, फिर भी नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे गरीब राज्य पूरे देश में बिहार है. सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में, सबसे ज्यादा पलायन बिहार में, बिहार में प्रति व्यक्ति आय और निवेश जो है सबसे फिसड्डी है." 

आगे कहा, "इनके शासनकाल में अपराध में भ्रष्टाचार में बिहार की कोई तुलना नहीं है. लगातार हम लोग कह रहे हैं सरकार को आत्ममंथन और चिंतन करने की आवश्यकता है. एक ही बात कहने से बिहार आगे बढ़ने वाला नहीं है. युवा को रोजगार नहीं, बीमारियों का कोई उपचार नहीं, सुरक्षित कोई परिवार नहीं, सरकार की सेहत में सुधार नहीं, सही हाथों में अपना बिहार नहीं."

अपराध में जाति ढूंढने को लेकर भड़के तेजस्वी

दूसरी ओर तेजस्वी यादव बिहार में हो रहे अपराधों को लेकर अपराधियों की जाति के बारे में तंज कसकर उठाए जा रहे सवाल पर भी भड़के. तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. अगर इतना ही शौक है इनको जाति ढूंढने का तो अपने गृह मंत्रालय में ऑर्डर दे दीजिए डीजीपी को कि कौन किसको मार रहा, अपराध कौन कर रहा उसकी भी जाति का ब्यौरा दिया जाए. उस कैटेगरी को जुड़वा दिया जाए. जो लोग अपराधी किस्म का होता है तो लोग तो वहां शादी-ब्याह भी नहीं करते हैं. बिहार सरकार को चाहिए कि पीड़ित व्यक्ति और मारने वाले की जाति सार्वजनिक करे.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर हो रही राजनीति पर आया ललन सिंह का बयान, कह दी ये बड़ी बात

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget