एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी के 'अपमान' पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी ये सलाह, रोहिणी ने तो भविष्यवाणी कर दी

Bihar News: तेजस्वी यादव ने कहा कि बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भरे सदन में अपमान करना अत्यंत निंदनीय है. बिहार की भूमि माता सीता की जननी है.

Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीते मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधान परिषद में राबड़ी देवी पर उखड़ गए थे. राबड़ी देवी भी जवाब दे रही थीं. नीतीश कुमार कहने लगे कि पार्टी इसके हसबैंड का है. इसके साथ उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा. अब तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए बिहार की महिलाओं से माफी मांगने के लिए कहा है. बुधवार (26 मार्च) की सुबह एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है, "आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी का भरे सदन में अपमान करना अत्यंत निंदनीय है. बिहार की भूमि माता सीता की जननी है. बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू-तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा."

राबड़ी देवी के 'अपमान' पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी ये सलाह, रोहिणी ने तो भविष्यवाणी कर दी

नेता प्रतिपक्ष ने आगे पोस्ट में लिखा, "राबड़ी देवी जी बिहार के महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं. बिहार की हर महिला में वो ये आशा, विश्वास और उत्साह जगाती हैं कि केवल पुरुष ही नहीं बल्कि यहां की नारी भी इतनी शक्तिशाली है जो अन्याय के खिलाफ जीवन पर्यन्त डट कर लड़ सकती है. अपने परिवार को संभाल सकती है और पूरे बिहार की समृद्धि में योगदान दे सकती है." 

'तुरंत बिहार की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए'

एक्स के जरिए तेजस्वी ने कहा, "मुख्यमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण और अपमान नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है. नीतीश कुमार जी को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से बिहार की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए."

रोहिणी ने कहा- अगला कार्यकाल नसीब नहीं होने वाला

उधर राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार पर हमला किया है. बुधवार को रोहिणी ने लिखा, "नक्कारा, खटारा, मति का मारा, मवालियों सरीखा बोलने - करने वाला, जो भी कहा जाए कम है. 'अगला' कार्यकाल तो नसीब नहीं होने वाला, बोली और हरकतों को देख 'पगला' जरूर करार दिया है लोगों ने. लोग ही कहते हैं मानसिक आरोग्यशाला, कोईलवर भेजे जाने की जरूरत है."

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: CM नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका! आज PK का दामन थामने जा रहा ये दिग्गज नेता

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'
अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget